×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Meta AI New Glasses: अब नजर के साथ टेक्नोलॉजी भी होगी स्मार्ट, इसे पहनते ही बदल जाएगी आपकी लाइफ

Meta New AI Smart Glasses:  कंपनी जल्द ही Ray - Ban के साथ मिलकर ऐसे स्मार्ट चश्मे लॉन्च करने वाली है, जो खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाए गए हैं जो नंबर वाला चश्मा पहनते हैं. अब तक स्मार्ट ग्लास में नंबर के लेंस लगवाने का विकल्प जरूर था, लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा हैं जब पूरा चश्मा ही शुरुआत से ही प्रिस्क्रिप्श यूजर्स को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया हैं.

Meta AI New Glasses: अब नजर के साथ टेक्नोलॉजी भी होगी स्मार्ट, इसे पहनते ही बदल जाएगी आपकी लाइफ
Image Source: Social Media
Advertisement

Meta Ray-Ban Display: आजकल टेक्नोलॉजी सिर्फ मोबाइल या लैपटॉप तक सिमिय नहीं रही, बल्कि अब वो हमारी रोजमर्रा की चीजों में भी घुलने लगी है. इसी दिशा में Meta एक और कदम आगे बढ़ा रही है.  कंपनी जल्द ही Ray - Ban के साथ मिलकर ऐसे स्मार्ट चश्मे लॉन्च करने वाली है, जो खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाए गए हैं जो नंबर वाला चश्मा पहनते हैं. अब तक स्मार्ट ग्लास में नंबर के लेंस लगवाने का विकल्प जरूर था, लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा हैं जब पूरा चश्मा ही शुरुआत से ही प्रिस्क्रिप्श यूजर्स को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया हैं.  यानी जो लोग रोज चश्मा पहनते हैं , उनके लिए ये टेक्नोलॉजी अब ज्यादा आसान और काम की बन सकती है.

AI और चश्मा, दोनों का जबरदस्त मेल

Meta अपनी AI रणनीति में स्मार्ट ग्लास को बहुत अहम मानती है. पिछले साल कंपनी ने Meta Ray-Ban Smart Glasses का नया वर्जन लॉन्च किया था, जिसमें कैमरा, ऑडियो और कुछ स्मार्ट फीचर्स पहले से ही मौजूद हैं. वहीं इतना ही नहीं, कंपनी ने एक ऐसा मॉडल भी पेश किया जिसमें डिस्प्ले स्क्रीन तक दी गई, जिसे “Meta Ray-Ban Displays” कहा गया. यानी अब चश्मा सिर्फ देखने के लिए नहीं, बल्कि जानकारी पाने और दुनिया से जुड़े रहने का एक नया तरीका बनता जा रहा है.

भारत ने बनाया अपना GPS, NavIC पर अब देश को गर्व, जानें कैसे करता है काम

डिजाइन भी स्टाइलिश, सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं

Advertisement

इन नए स्मार्ट चश्मों को सिर्फ टेक्नोलॉजी के हिसाब से ही नहीं, बल्कि स्टाइल को ध्यान में रखकर भी बनाया जा रहा है. ये दो डिजाइन में आएंगे  एक चौकोर (square) और दूसरा गोल (round)। इसके साथ ही कंपनी चाहती है कि लोग इन्हें सिर्फ गैजेट नहीं, बल्कि एक स्टाइल स्टेटमेंट की तरह भी अपनाएं. और सबसे अच्छी बात ये है कि ये चश्मे आपको आम ऑप्टिकल स्टोर या आई-केयर सेंटर पर भी मिल सकेंगे यानी खरीदना भी आसान होगा,

Mark Zuckerberg का बड़ा प्लान

इस साल की शुरुआत में Mark Zuckerberg ने साफ इशारा किया था कि कंपनी अब उन लोगों पर ज्यादा ध्यान देने वाली है, जो रोजमर्रा में चश्मा पहनते हैं. उनका मानना है कि दुनिया में अरबों लोग ऐसे हैं, जिन्हें नजर सुधारने के लिए चश्मे या कॉन्टैक्ट लेंस की जरूरत पड़ती है. यानी अगर स्मार्ट टेक्नोलॉजी को सीधे उनके चश्मे में जोड़ दिया जाए, तो ये एक बहुत बड़ा बदलाव साबित हो सकता है.

अब दूसरे भी मैदान में

स्मार्ट चश्मों के इस नए बाजार में Meta को शुरुआती बढ़त जरूर मिली है, लेकिन अब दूसरी बड़ी कंपनियां भी इसमें उतर रही हैं. खासकर Apple भी अपने स्मार्ट ग्लास लाने की तैयारी में है.हालांकि खबरें ये हैं कि एप्पल का पहला मॉडल ज्यादा सिंपल होगा उसमें डिस्प्ले या AR जैसे फीचर्स नहीं होंगे. लेकिन फिर भी ये साफ है कि आने वाले समय में स्मार्ट चश्मों की दुनिया काफी तेजी से बदलने वाली है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें