Advertisement
कौन है UP का वो ‘सिंघम’ अफसर? जिसने सीक्रेट जांच के बाद अपने ही इंस्पेक्टर को भेजा जेल, पुलिस महकमे में हड़कंप
IPS अधिकारी और मथुरा के SSP श्लोक कुमार इन दिनों अपने सिंघम अवतार को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने अपने ही महकमें के इंस्पेक्टर शशांक कौशिक पर एक्शन ले लिया.
Advertisement
जिस सिस्टम को लोगों की सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए आदर्श माना जाता है, क्या हो जब वो ही सिस्टम धमकी, डर और अन्याय का पर्याय बन जाए. ऐसे में जरूरी हो जाता है उस सिस्टम के खिलाफ लड़ना, इस बार लड़ाई किसी और ने नहीं बल्कि सिस्टम के अंदर मौजूद शख्स ने ही छेड़ी है. बात हो रही है मथुरा के IPS ऑफिसर श्लोक कुमार की, जिन्होंने अपने ही महकमे के पुलिसकर्मी पर न केवल एक्शन लिया बल्कि सलाखों के पीछे भी पहुंचाया.
उत्तर प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी और मथुरा के SSP श्लोक कुमार इन दिनों अपने सिंघम अवतार को लेकर चर्चा में हैं. जब उन्हें पता चला कि उनकी ही चौकी का प्रभारी शशांक कौशिक अपराधियों के साथ मिलकर वसूली रैकेट चला रहा है तो उन्हें सीक्रेट जांच बैठाई और तगड़ा एक्शन ले लिया.
क्या है पूरा मामला?
Advertisement
SSP श्लोक कुमार को जानकारी मिली थी कि चौकी प्रभारी शंशाक कौशिक हिस्ट्रीशीटर के साथ वसूली का धंधा चला रहा था. वह स्थानीय पटरी दुकानदारों को धमकाकर पैसे वसूलता था. उसके साथ इनामी बदमाश इस रैकेट में शामिल थे. जिन पर 25-25 हजार का ईनाम भी घोषित था. जरा सोचिए जिस पुलिस को ऐसे अपराधियों पर शिकंजा कसना था वो ही उनके साथ मिलकर अपराध को अंजाम दे रही है.
Advertisement
थाना जैत की छटीकरा चौकी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर को स्थानीय विक्रेताओं से पैसों की अवैध मांग करने ,अवैध पार्किंग चलाने और इस काम के लिए अपने पूर्व तैनाती के जनपद अलीगढ से आपराधिक इतिहास वाले 02 व्यक्तियों को बुलाकर अवैध बसूली कराने की विक्रेताओं की शिकायत पर जांच की गई तो आरोपों… pic.twitter.com/kmMcgf97nj
— MATHURA POLICE (@mathurapolice) ?ref_src=twsrc%5Etfw">June 12, 2026
ऐसे में विभाग की किरकिरी हुई तो SSP शंशाक कुमार का माथा ठनका और उन्होंने जांच बैठा दी. ये जांच अंदरखाने जारी थी, जिसकी भनक आरोपी शशांक कौशिक और उसके गुर्गों को नहीं लगने दी गई. जांच में आरोप सही पाए गए तो ऑफिसर श्लोक कुमार ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करवाया. उसके साथ दो अन्य आरोपियों के खिलाफ भी केस हुआ और तीनों को जेल भेजा गया.
Advertisement
आरोपी शशांक कौशिक जैत थाना चौकी में तैनात है, जो SSP श्लोक कुमार के अधीन है. वह कभी पार्किंग तो कभी पटरी पर दुकान लगाने वालों को धमकाकर रुपए की वसूली करता था.
इंस्पेक्टर शशांक पर SSP श्लोक कुमार की कार्रवाई का ये मामला सुर्खियों में है. उन्होंने साफ संदेश दिया कि पुलिस महकमे में किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.
कौन हैं IPS श्लोक कुमार?
बिहार के पटना में जन्में श्लोक कुमार एक 2014 बैच के IPS अधिकारी हैं, जो उत्तर प्रदेश कैडर में तैनात हैं. उनकी गिनती UP के तेजतर्रार अफसरों में होती है. हिस्ट्रीशीटर जिनकी रडार पर रहते हैं. उन्होंने B Tech करने के बाद इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में भी नौकरी की थी. इसके बाद जब IPS बने तो पहली तैनाती आगरा में ASP के पद पर मिली. फिर शामली, गाजियाबाद में SP रहे. इसके बाद रायबरेली, बुलंदशहर (SSP) और अब मथुरा में SSP के पद पर तैनात हैं.
Advertisement
यह भी पढ़ें- भांजे के हत्यारे मामा को फांसी की सजा, फैसला सुनते ही अपराधी ने जो बोला सुनकर भड़के जज, कहा- मरते दम तक लटकाना
यह भी पढ़ें
श्लोक कुमार अपनी सख्त और ईमानदार पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं. मथुरा में उन्होंने ऑपरेशन बजरंग जैसे साइबर क्राइम के खिलाफ बड़े अभियान चलाए हैं.