जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘मैं रहूं या न रहूं, लोकतंत्र रहना चाहिए’, CM हेमंत सोरेन से छात्रों की भावुक अपील

देवेंद्र ने स्पष्ट किया कि छात्रों की मांगें पूरी होने तक उनका संघर्ष और अनशन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि आंदोलन केवल उनका व्यक्तिगत संघर्ष नहीं है, बल्कि बड़ी संख्या में छात्र-युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों से जुड़ा मामला है.

Author
14 Aug 2026
( Updated: 14 Aug 2026
11:55 AM )
‘मैं रहूं या न रहूं, लोकतंत्र रहना चाहिए’, CM हेमंत सोरेन से छात्रों की भावुक अपील
Image Credit: IANS
Advertisement

जेपीएससी-जेएसएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ रांची में छात्रों का सत्याग्रह शुक्रवार को 21वें दिन भी जारी है. गुरुवार की शाम देर शाम हुई जोरदार बारिश के बावजूद सैकड़ों छात्र आंदोलन स्थल पर डटे रहे. अनशन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो और छात्रा उम्मे हबीबा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से छात्रों की मांगों पर जल्द पहल करने की अपील की है. 

अनशनकारी देवेंद्र और हबीबा ने सीएम से की अपील

दोनों ने भावुक अंदाज में मुख्यमंत्री से छात्रों के साथ बातचीत करने और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने का आग्रह किया है. रांची सदर अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो का अनशन शुक्रवार को 12वें दिन भी जारी है. विधानसभा घेराव के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में उपचार के बावजूद उन्होंने अनशन खत्म नहीं किया है.

‘मैं रहूं या न रहूं, लोकतंत्र रहना चाहिए.''

देवेंद्र नाथ महतो ने सीएम हेमंत सोरेन से अपील करते हुए कहा, ''मुख्यमंत्री जी, छात्रों की बात सुनिए. उनके साथ बैठिए, उनकी समस्याओं को समझिए और जल्द समाधान की पहल कीजिए.” उन्होंने कहा, ‘मैं रहूं या न रहूं, लोकतंत्र रहना चाहिए.''

Advertisement

छात्रों की मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा अनशन 

देवेंद्र ने स्पष्ट किया कि छात्रों की मांगें पूरी होने तक उनका संघर्ष और अनशन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि आंदोलन केवल उनका व्यक्तिगत संघर्ष नहीं है, बल्कि बड़ी संख्या में छात्र-युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों से जुड़ा मामला है.

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से एक बार फिर आग्रह किया है कि उन्हें आंदोलन स्थल जयपाल सिंह स्टेडियम जाने की इजाजत दी जाए. देवेंद्र महतो के समर्थकों ने भी उन्हें अस्पताल से रिलीज करने की मांग की है.

वहीं, सदर अस्पताल में इलाजरत अनशनकारी छात्रा उम्मे हबीबा ने भी वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री से भावुक अपील की. उन्होंने कहा, ''हम बेहद तकलीफ में हैं. हम सभी आपके ही बच्चे हैं. हमारी बातें सुनिए. हमें यकीन है कि आप बातचीत करेंगे तो हमारी समस्याओं का हल निकल आएगा.''

Advertisement

यह भी पढ़ें

जयपाल सिंह स्टेडियम में अनशन पर बैठी हबीबा की तबीयत बीते मंगलवार को बिगड़ गई थी. इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें