Advertisement
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड के 7,526 परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी, 28 अक्टूबर से पहले जरूर करें ये काम
UP Board Exam 2027: विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं के सत्यापन और अद्यतन के बाद ऑनलाइन प्रक्रिया से चयनित 7,526 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड की गई है. इसमें विद्यालयों को आवंटित विद्यार्थियों का विवरण भी शामिल है.
Advertisement
UP Board Exam 2027: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची सार्वजनिक कर दी है.. विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं के सत्यापन और अद्यतन के बाद ऑनलाइन प्रक्रिया से चयनित 7,526 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड की गई है. इसमें विद्यालयों को आवंटित विद्यार्थियों का विवरण भी शामिल है.
सूची को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के परीक्षण और अनुमोदन के लिए जारी किया गया है. परीक्षा केंद्रों के चयन की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए संबंधित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है.
28 अक्टूबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां
Advertisement
ऑनलाइन चयनित परीक्षा केंद्रों के संबंध में किसी प्रकार की आपत्ति या शिकायत होने पर संबंधित छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य अथवा प्रबंधक निर्धारित प्रारूप में उचित कारण और साक्ष्य के साथ अपना प्रत्यावेदन परिषद के पोर्टल upmsp.edu.in पर 28 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तुत कर सकते हैं. निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त प्रत्यावेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा. प्राप्त आपत्तियों का जिला विद्यालय निरीक्षक समुचित परीक्षण कर समयबद्ध निस्तारण करेंगे. इसके बाद जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति से अनुमोदित अथवा संस्तुत सूची और आख्या 6 नवंबर 2026 तक परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अग्रसारित की जाएगी.
Advertisement
राजकीय विद्यालयों के 862, सहायता प्राप्त के 3,276 केंद्र प्रस्तावित
वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रस्तावित 7,526 परीक्षा केंद्रों में 862 राजकीय विद्यालय, 3,276 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय और 3,388 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं. इस प्रकार तीनों श्रेणियों के विद्यालयों को मिलाकर परीक्षा केंद्रों का प्रस्तावित निर्धारण किया गया है. जिलावार प्रस्तावित केंद्रों की सूची में प्रयागराज में सर्वाधिक 269 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित है. इसके बाद आजमगढ़ में 232, गोरखपुर में 175, प्रतापगढ़ में 164, आगरा में 161, देवरिया में 160, सीतापुर में 150, बलिया में 149, हरदोई में 148 और लखीमपुर खीरी में 143 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं.
Advertisement
उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: CM योगी
अन्य प्रमुख जिलों में बरेली और शाहजहांपुर में 130 से अधिक केंद्र प्रस्तावित हैं. लखनऊ और कानपुर नगर में 127-127, वाराणसी में 117 तथा अयोध्या में 114 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं..कानपुर देहात में 73 केंद्र प्रस्तावित हैं.
आपत्तियों के परीक्षण के बाद होगा अंतिम निर्धारण
Advertisement
यह भी पढ़ें
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, शासनादेशों के तहत तहसील स्तरीय समितियों द्वारा प्रमाणित और अद्यतन कराई गई विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं के आधार पर ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है. अब जनपदीय केंद्र निर्धारण समितियां प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार केंद्रों की सूची को अंतिम रूप देने की दिशा में कार्य करेंगी,परीक्षा केंद्र निर्धारण की इस प्रक्रिया का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए व्यवस्थित परीक्षा प्रबंधन सुनिश्चित करना और शिकायतों के निस्तारण के लिए निर्धारित समयसीमा के भीतर पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराना है.