×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

UP में विकास योजनाओं पर न लगे विराम, CM Yogi बोले- मानसून से पहले खत्म करो काम, नहीं तो कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने विकास कार्यों में तेजी और गुणवत्ता के निर्देश दिए. मानसून से पहले अधूरी परियोजनाएं पूरी करने पर जोर दिया, साथ ही जल्द कुछ प्रमुख परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के संकेत दिए.

UP में विकास योजनाओं पर न लगे विराम, CM Yogi बोले- मानसून से पहले खत्म करो काम, नहीं तो कार्रवाई
Yogi Adityanath (File Photo)
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए. उन्होंने मानसून से पहले अधिक प्रगति वाली परियोजनाओं को हर हाल में पूरा करने पर जोर दिया.

मानसून से पहले प्रोजेक्ट पूरे करने के निर्देश

सीएम ने कहा कि जिन परियोजनाओं में दो-तिहाई से अधिक काम हो चुका है, उन्हें बारिश से पहले पूरा किया जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि बरसात में निर्माण कार्य प्रभावित होते हैं, इसलिए समय रहते काम पूरा करना जरूरी है. समीक्षा बैठक में संकेत दिए गए कि मुख्यमंत्री अपने अगले दौरे में घंटाघर स्थित बंधु सिंह पार्क में बने मल्टीलेवल पार्किंग-कम-कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण और पांडेय हाता में नए कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास कर सकते हैं.

Advertisement

जलभराव रोकने के लिए पहले से तैयारी

समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने कहा कि अभी बारिश का मौसम शुरू होने में समय है, लेकिन समय रहते यह सुनिश्चित करना होगा कि बरसात होने पर कहीं भी जलभराव न होने पाए. जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए पिछले कुछ वर्षों में काफी अच्छा काम हुआ है, इसे लगातार उत्कृष्टता की ओर ले जाने की आवश्यकता है. समय रहते सभी नालों की सफाई का काम पूरा करने का निर्देश देने के साथ सीएम योगी ने कहा कि जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए गोड़धोइया नाला परियोजना पर गंभीरता से ध्यान देकर इसे जल्द पूर्ण कराने का प्रयास हो. 

वेंडिंग जोन में पटरी व्यापारियों को सुविधाएं

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विरासत गलियारा के निर्माण की प्रगति, घंटाघर स्थित बंधु सिंह पार्क में बने मल्टीलेवल पार्किंग सह कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी ली. साथ ही उन्होंने पांडेय हाता में बनने वाले नए कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स की कार्ययोजना के बारे में पूछा. उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर पर लोकार्पण और शिलान्यास की पूरी तैयारी रखें. सीएम योगी ने पटरी व्यापारियों के व्यवस्थित पुनर्वास पर जोर देते हुए यह निर्देश भी दिए कि पटरी व्यापारियों को वेंडिंग जोन में सम्मानजनक जगह और पूरी सहूलियत दी जाए.

बताते चलें कि सीएम योगी के निर्देशों के बाद साफ है कि सरकार विकास कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने और आम जनता को बेहतर सुविधाएं देने पर फोकस कर रही है. आने वाले दिनों में इन परियोजनाओं की प्रगति और तेज होने की उम्मीद है, ताकि मानसून से पहले अधिकतम काम पूरा किया जा सके.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें