Advertisement

Loading Ad...

एग्जाम से एक दिन पहले महाराष्ट्र में TET पेपर लीक, सरकार ने रद्द की परीक्षा, छापेमारी में मिले थे प्रश्नपत्र

TET परीक्षा 28 जून को होनी थी, एक दिन पहले छापेमारी की गई तो भिवंडी इलाके से कुछ पेपर मिले. इसके बाद सरकार ने तुरंत परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया.

File Photo- IANS
Loading Ad...

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने 28 जून 2026 को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी ) 2026 को पेपर लीक की आशंका के चलते स्थगित कर दिया है. परिषद ने यह फैसला तब लिया जब भिवंडी में पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों के पास मिले प्रश्न परीक्षा के प्रश्नपत्र से मेल खाते पाए गए. 

भिवंडी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. राज्य परीक्षा परिषद के अनुसार, टीईटी 2026 परीक्षा पूरे महाराष्ट्र में 1,028 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी थी. हाल के समय में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेषकर नीट 2026 में सामने आई अनियमितताओं को देखते हुए परिषद ने परीक्षा की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए थे. इसके बावजूद लीक का मामला कई सवाल खड़े करता है. 

एक दिन पहले पेपर लीक, परीक्षा रद्द 

Loading Ad...

जानकारी के मुताबिक, 27 जून की सुबह भिवंडी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोगों के पास शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रश्नपत्र से जुड़ी जानकारी मौजूद है. सूचना के आधार पर पुलिस ने संबंधित जगहों पर छापेमारी की. इसके बाद महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया और बरामद सामग्री का मिलान कराया गया.

Loading Ad...

शुरूआती जांच पाया गया कि बरामद प्रश्नों में से कुछ सवाल 28 जून को होने वाली TET परीक्षा के प्रश्नपत्र से मेल खाते हैं. इस पुष्टि के बाद परीक्षा परिषद ने तत्काल प्रभाव से परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया.

यह भी पढ़ें- ‘भगवान को भी…’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर खौल उठा ‘शक्तिमान’ का ख़ून, कहा कुछ ऐसा दंग रह गए सब

Loading Ad...

परिषद का कहना है कि TET को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आयोजित करना उसकी प्राथमिकता है. ऐसे में किसी भी प्रकार की अनियमितता या पेपर लीक की आशंका को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा को फिलहाल टाल दिया गया है. परिषद का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच कराई जाएगी. वहीं, TET के बारे में अपडेटेड जानकारी महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी. 

फिर तेज हुई राजनीति 

यह भी पढ़ें

NEET पेपर लीक का मुद्दा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और परीक्षा पेपर लीक होने के बाद राजनीति भी तेज हो गई है. शिवसेना (UBT) के MLC अंबादास दानवे ने राज्य सरकार पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, जिस तरह TET का पेपर लीक हुआ, उसी तरह महाराष्ट्र नीट पेपर लीक का भी केंद्र रहा था. इसके बावजूद सरकार ने कोई सबक नहीं सीखा. टीईटी की परीक्षा तो इसकी तुलना में बहुत छोटी है, फिर भी महाराष्ट्र सरकार इसे सुरक्षित तरीके से आयोजित करने में नाकाम रही.’ 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...