TCS धर्मांतरण कांड: कहां है निदा खान? फोन बंद, घर पर लगा ताला, पुलिस को गुमराह कर रहा परिवार
धर्मांतरण कांड में निदा खान का नाम आने के बाद कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया था, लेकिन वह पुलिस से बचने के लिए लगातार लोकेशन बदल रही है.
Follow Us:
दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की नासिक ब्रांच में जबरन धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के मामले में हर दिन खुलासे हो रहे हैं. आरोपी HR मैनेजर निदा खान लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को गुमराह कर रही है. इस बीच उसने वकील के जरिए कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की थी. परिवार का कहना है कि निदा खान प्रेग्नेंट है.
TCS धर्मांतरण कांड की मुख्य आरोपी निदा खान करीब 12 दिनों से फरार है. आरोप है कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रेग्नेंसी का झूठा दावा कर रही है. इसमें परिवार और पति उसका साथ दे रहा है.
नासिक से हुआ था मुंबई ट्रांसफर
निदा खान के HR की पोस्ट को लेकर भी अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, निदा खान का तबादला दो महीने पहले TCS नासिक से मुंबई में हो गया था. निदा का पति मोइन भी मुंबई के मुंब्रा इलाके में अमेजॉन वेब सर्विस में काम करता है. धर्मांतरण कांड में निदा खान का नाम आने के बाद कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया था, लेकिन वह पुलिस से बचने के लिए लगातार लोकेशन बदल रही है.
निदा खान के पति ने क्या बताया?
पुलिस ने निदा खान के पति मोइन से इस मामले में पूछताछ की, मोइन ने बताया कि वह 14 अप्रैल को घर से निकली थी और एक रिश्तेदार के यहां रह रही है. पुलिस पति की ओर से बताई गई लोकेशन पर पहुंची, लेकिन वहां ताला लगा हुआ मिला. इसके साथ-साथ निदा खान और उसके रिश्तेदारों के फोन भी बंद थे. इसके बाद निदा खान के पति ने उसके नासिक जाने की बात कही.
इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब कंपनी की महिला कर्मचारी ने अपने सहकर्मी दानिश शेख पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था. महिला के मुताबिक, दानिश ने 2022 में शादी का झूठा वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जबकि वह पहले से ही किसी और महिला से शादीशुदा था. रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी दानिश शेख निदा खान का भाई है.
निदा खान पर क्या आरोप हैं?
निदा पर ये भी आरोप हैं कि उसने शिकायतकर्ता (पीड़िता) के धर्म पर अपमानजनक टिप्पणियां कीं, उसके धर्म पर टिप्पणियां कर धर्म बदलने का दवाब डाला. इसमें निदा के साथ-साथ तौसीफ अख्तर भी आरोपी है.
8 महिलाओं की शिकायत के बाद खुलासा
अब तक 8 महिलाओं ने कंपनी के अंदर प्रोफेशनल माहौल के नाम पर चल रहे इस ‘जिदाही’ नेटवर्क के खिलाफ शिकायत की हैं. महिलाओं के आरोप हैं उनके टीम लीडर से लेकर साथी तक, HR मैनेजर तक ने उनकी शिकायतों और टॉर्चर को नजरअंदाज किया. पिछले चार साल से कंपनी में कर्मचारियों के साथ ऐसी घटनाएं हो रही थी.
निदा खान ने मांगी अग्रिम जमानत
निदा खान के परिवार का दावा है कि वह गर्भवती है, वह पहले बच्चे की मां बनेंगी. अपनी मेडिकल रिपोर्ट को आधार बनाते हुए निदा खान ने नासिक की कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका मांगी है. परिवार और वकील का दावा है कि निदा खान ने कोई गंभीर अपराध नहीं किया वह निर्दोष है.
HR मैनेजर नहीं है निदा खान
कंपनी ने साफ किया कि निदा खान कोई HR मैनेजर नहीं है और न ही वह भर्तियों (रिक्रूटमेंट) के लिए जिम्मेदार थी. वह केवल एक 'प्रोसेस एसोसिएट' थी और उसके पास कोई लीडरशिप जिम्मेदारी नहीं थी.
जेल में हुई आरोपी की पिटाई
TCS में धर्मांतरण और यौन शोषण के खुलासे के बाद टीम लीडर समेत 7 आरोपियों को अरेस्ट किया है. 8 महिलाओं की शिकायत के बाद 9 FIR दर्ज की गई हैं. इनमें अरेस्ट एक आरोपी शफी की जेल में पिटाई की बात भी सामने आई है. कहा जा रहा है, जेल में कैदियों ने शफी शेख की पिटाई की. इसके बाद जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं.
TCS केस में अब तक के अपडेट
नासिक की अदालत ने महिला ऑपरेशंस मैनेजर को 28 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस मामले की जांच संगठित आपराधिक नेटवर्क के एंगल से भी की जा रही है.
नासिक के पुलिस कमिश्नर संदीप कार्णिक ने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है. पुलिस ने इस संबंध में एसआईडी, एटीएस और एनआईए को भी पत्र लिखकर मदद मांगी है.
MNC में कैसे चलता था घिनौना खेल?
कंपनी के महिला कर्मचारियों का आरोप है कि वह काफी समय से धर्म परिवर्तन के लिए दबाव का सामना कर रही हैं. इसके खिलाफ आवाज भी उठाई लेकिन HR मैनेजर ने हर बार उन्हें नजरअंदाज किया.
यह भी पढ़ें- नासिक TCS धर्मांतरण कांड: प्रेग्नेंट है HR निदा खान, जेल में आरोपी की पिटाई, जानें अब तक के बड़े अपडेट
यह भी पढ़ें
पीड़ित महिलाओं ने कंपनी के HR हेड के पास जाकर POSH यानी prevenstion of sexual harassment के तहत गुहार लगाई तो वहां से मिला जवाब और भी डरावना था. HR हेड ने पहले तो कोई एक्शन ही नहीं लिया और बाद में ये कह दिया कि ये सब तो MNC में नॉर्मल है . यानी मैनेजमेंट से लेकर टीम लीडर तक, सब इस धर्मांतरण रैकेट के हिस्सेदार थे, ये लोग प्रोफेशनल माहौल का नाम देकर नॉर्मल दिखा रहे थे.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें