जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मंच पर भाषण दे रहे थे केंद्रीय मंत्री, तभी भूकंप से कांपने लगी धरती, फिर जो हुआ… वायरल हो रहा Video

कोलकाता में आए भूकंप के तेज झटकों के बाद लोग दहशत में हैं. इमारतें कई सेकेंड तक हिलती रहीं, लोग घबराकर भागने लगे. इस बीच केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार का एक Video सामने आया है.

Author
27 Feb 2026
( Updated: 27 Feb 2026
10:19 AM )
मंच पर भाषण दे रहे थे केंद्रीय मंत्री, तभी भूकंप से कांपने लगी धरती, फिर जो हुआ… वायरल हो रहा Video
Advertisement

Kolkata Earthquake Video: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता भूकंप के तेज झटकों से कांप गई. घरों की इमारतें कुछ सेकेंड तक हिलती रहीं, लोग घरों से भाग निकले. भूकंप का केंद्र बांग्लादेश की राजधानी ढाका का अगरगांव है. जहां 5.3 तीव्रता का भूकंप आने के बाद कोलकाता  समेत पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में झटके महसूस किए गए. 

कोलकाता में दोपहर करीब 1:22 बजे पूरे शहर में झटके महसूस किए गए. यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक, बांग्लादेश में 10 किलोमीटर की गहराई पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक रहे. इससे शहर के कई हिस्सों में लोगों में घबराहट फैल गई. लोग एहतियात के तौर पर ऑफिस और बिल्डिंग से बाहर निकल आए. कोलकाता में भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई है. इसका केंद्र शहर से लगभग 8 किलोमीटर दूर था. 

मंत्री के भाषण के दौरान भूकंप से हड़कंप

Advertisement

इस बीच भूकंप से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार एक सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने भी भूकंप के झटके महसूस किए. इसके बाद वे लोगों से इस बारे में पूछते हुए भी नजर आए. सभा में लगे कैमरे भी भूकंप से हिलने लगे थे. मौके पर घबराहट की स्थिति देखी गई. 

देखिए सुकांत मजूमदार के कार्यक्रम का Video 

इन जिलों में सबसे ज्यादा रहा भूकंप का असर पश्चिम बंगाल के जिन जिलों में भूकंप का असर सबसे ज्यादा महसूस किया गया, उनमें दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली, पूर्वी मिदनापुर और पश्चिमी मिदनापुर शामिल थे. 

यह भी देखें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ‘प्रचंड’ उड़ान, कॉकपिट से वीरों को किया सलाम, को-पायलट बनने वालीं पहली प्रेसिडेंट

Advertisement

यह भी पढ़ें

हावड़ा की एक युवती ने बताया कि कुछ सेकेंड के लिए तेज झटके महसूस हो रहे थे. हमें बाद में पता चला कि भूकंप आया, हम बुरी तरह डर गए थे. इससे पहले, 3 फरवरी को रात 9:05 बजे कोलकाता का एक बड़ा इलाका भूकंप के बाद हिल गया था. भूकंप के झटके करीब 15 सेकंड तक महसूस किए गए. शुरू में बताया गया कि भूकंप का सोर्स म्यांमार था. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें