जेवर एयरपोर्ट की सफलता से कुछ लोगों को तकलीफ, सांसद महेश शर्मा बोले- जलभराव का मजाक उड़ाना कुंठा का प्रमाण
नोएडा सांसद महेश शर्मा ने बारिश के कारण जलभराव का मजाक उड़ा रहे लोगों को निशाने पर लिया और कहा कि कुछ लोगों को जेवर एयरपोर्ट की सफलता से तकलीफ है, इसलिए उनके विरोध से उनकी कुंठा ही ज़ाहिर हो रही है.
Follow Us:
जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बारिश के दौरान हुए जलभराव को लेकर मजाक उड़ाने वालों पर सांसद महेश शर्मा ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी और ऐतिहासिक परियोजना में बारिश के कारण कुछ मिनट पानी जमा होने को मुद्दा बनाकर एयरपोर्ट का मजाक उड़ाना कुछ लोगों की कुंठा को दिखाता है। इससे साफ जाहिर है कि एयरपोर्ट की सफलता से किसे कितनी तकलीफ हो रही है।
महेश शर्मा ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति देने वाला है। इससे क्षेत्र में रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे, साथ ही देश-दुनिया से कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। इतनी बड़ी परियोजना में सामने आने वाली छोटी व्यवस्थागत चुनौतियां विकास की इस यात्रा को नहीं रोक सकतीं।
क्षेत्र की पहचान और अर्थव्यवस्था को बदलेगा एयरपोर्ट
सांसद ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट आने वाले वर्षों में पूरे क्षेत्र की पहचान बदलने के साथ अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देगा। उन्होंने कहा कि बारिश के कुछ देर के जलभराव का वीडियो बनाकर पूरी परियोजना का मजाक उड़ाने के बजाय इसके दूरगामी प्रभाव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास में इसकी भूमिका को भी देखा जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति देने वाला है.
उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को हुई भारी बारिश के दौरान टर्मिनल को पार्किंग क्षेत्र से जोड़ने वाले मार्ग पर कुछ समय के लिए पानी जमा हो गया. अत्यधिक तेज बारिश के बाद बनी इस अस्थायी स्थिति पर एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की. एयरपोर्ट टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए 30 मिनट के भीतर जल निकासी सुनिश्चित की. इसके बाद मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह सामान्य हो गई. एयरपोर्ट से फ्लाइट्स व यात्रियों का आवागमन सुचारु रूप से जारी है.
ये भी पढ़ें: मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट पर टीमों ने तत्काल संभाला मोर्चा, 30 मिनट में दूर किया जलभराव
नोएडा एयरपोर्ट पर 30 मिनट में जलभराव दूर
यह भी पढ़ें
नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि कम समय में अत्यधिक तेज बारिश के बाद टर्मिनल और पार्किंग क्षेत्र को जोड़ने वाले मार्ग पर कुछ देर के लिए पानी जमा हो गया.स्थिति की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट की टीमें सक्रिय हुईं और जल निकासी का काम शुरू किया गया. टीमों की त्वरित कार्रवाई से आधे घंटे के भीतर जमा पानी को निकाल कर मार्ग पर आवाजाही को सामान्य कर दिया गया.