जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

ED का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के ठिकानों पर छापेमारी, 60 करोड़ की हेराफेरी का आरोप

ईडी के अधिकारियों की एक टीम मंगलवार सुबह दक्षिण कोलकाता के कस्बा स्थित पूर्व पर्यटन मंत्री इंद्रनील सेन के आवास पर पहुंची. बताया जा रहा है कि ईडी की अलग-अलग टीमें शहर में एक साथ 10 जगहों पर तलाशी अभियान चला रही हैं, जिसमें पूर्व मंत्री का घर भी शामिल है.

Author
29 Sep 2026
( Updated: 29 Sep 2026
12:08 PM )
ED का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के ठिकानों पर छापेमारी, 60 करोड़ की हेराफेरी का आरोप
Image Credit: IANS
Advertisement

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के पूर्व पर्यटन मंत्री इंद्रनील सेन के ठिकानों पर छापेमारी की है. मंगलवार सुबह ईडी की टीम ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में यह कार्रवाई शुरू की.   

इंद्रनील सेन गायक से नेता बने हैं और उन पर पत्नी मधुचंदा सेन के साथ मिलकर यूनेस्को के नाम का गलत इस्तेमाल कर दुर्गा पूजा से पहले के टिकट अवैध रूप से बेचने का आरोप है.

10 ठिकानों पर ईडी की तलाशी

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, ईडी के अधिकारियों की एक टीम मंगलवार सुबह दक्षिण कोलकाता के कस्बा स्थित सेन के आवास पर पहुंची. बताया जा रहा है कि ईडी की अलग-अलग टीमें शहर में एक साथ 10 जगहों पर तलाशी अभियान चला रही हैं, जिसमें पूर्व मंत्री का घर भी शामिल है.

ममता के कुनबे में बड़ी सेंध! 100 से ज्यादा TMC नेता कांग्रेस में शामिल, उपचुनाव से पहले दीदी को बड़ा झटका

जिन अन्य जगहों पर केंद्रीय एजेंसी की कार्रवाई चल रही है, उनमें हिंदुस्तान पार्क और हाईलैंड पार्क समेत कई इलाके शामिल हैं. इनमें पूर्व मंत्री के रिश्तेदारों के घर भी हैं. हाईलैंड पार्क में जहां तलाशी ली जा रही है, वह एक इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े कारोबारी का घर बताया जा रहा है.

क्या है पूरा मामला?

Advertisement

आरोप है कि यूनेस्को टैग का इस्तेमाल कर दुर्गा पूजा टूर के नाम पर 'फर्जी पास' बेचे गए. सूत्रों के मुताबिक, शुरुआत में इस पूरे मामले में करीब 60 करोड़ रुपये की हेराफेरी का अनुमान लगाया जा रहा है.

इस मामले में इस साल जून में बौबाजार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी. यह शिकायत इंद्रनील सेन, पत्नी मधुचंदा सेन और 'मास आर्ट' नामक संस्था के खिलाफ की गई थी. मधुचंदा खुद भी इस संस्था से जुड़ी हुई हैं. आरोप है कि विश्वसनीयता हासिल करने के लिए 'यूनेस्को' के नाम से ये फर्जी पास बेचे जा रहे थे.

यूनेस्को के नाम पर पास बेचने का आरोप

Advertisement

यह शिकायत अंतरराष्ट्रीय संगठन की ओर से जयदीप मुखर्जी ने दर्ज कराई थी. शिकायत के अनुसार, कोलकाता की दुर्गा पूजा को 2021 में यूनेस्को की मान्यता मिलने के छह महीने के भीतर ही 'मास आर्ट' नामक यह संस्था बनाई गई थी. यह संस्था खुद को कोलकाता की दुर्गा पूजा को बढ़ावा देने में यूनेस्को का 'आधिकारिक भागीदार' बताती है लेकिन यह दावा झूठा बताया जा रहा है. आरोप है कि बिना इजाजत यूनेस्को के नाम, लोगो आदि का इस्तेमाल कर पूजा टूर के टिकट बेचे गए.

पश्चिम बंगाल: पूर्व TMC विधायक बिस्वजीत दास गिरफ्तार, कार से हथियार बरामद

यह भी पता चला है कि कोलकाता में दुर्गा पूजा के करीब 24 'प्रीव्यू शो' के पास ऊंचे दामों पर बेचे गए. कुछ मामलों में इन पास की कीमत 1,749 रुपये से लेकर 5,499 रुपये तक थी.

संस्था ने दावा किया था कि यूनेस्को ने उन 24 पूजा पंडालों का चयन किया है लेकिन अब तक इस दावे में कोई सच्चाई नहीं मिली है. आरोप है कि 'प्रीव्यू शो' के पास के नाम पर पैसे का गबन किया गया है.

Advertisement

तीन साल में बढ़ता गया रजिस्ट्रेशन

शुरुआती जांच में पता चला है कि 2022 में करीब 19,000 लोगों ने ये पास लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, 2023 में 34,000 लोगों ने और 2024 में यह संख्या बढ़कर 61,000 हो गई.

यह भी पढ़ें

हालांकि इस मामले की जांच कोलकाता पुलिस ने शुरू की थी लेकिन बाद में ईडी ने इसमें मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से अपनी जांच शुरू की.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें