जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

शामली धर्मांतरण: करोड़ों की संपत्ति देख चांदनी कुरैशी ने ‘प्यार’ से रची साजिश! जानें, आयुष के अली बनने की पूरी कहानी

बताया जा रहा है 4 साल पहले वह मुस्लिम लड़की चांदनी के संपर्क में आया और निकाह कर लिया. इसके बाद मुस्लिम धर्म अपनाते हुए अली बन गया. आयुष पाकिस्तान के कट्टर मौलानाओं के वीडियो देखने लगा था.

Author
09 Jun 2026
( Updated: 09 Jun 2026
02:22 PM )
शामली धर्मांतरण: करोड़ों की संपत्ति देख चांदनी कुरैशी ने ‘प्यार’ से रची साजिश! जानें, आयुष के अली बनने की पूरी कहानी
Source- Input
Advertisement

UP के शामली जिले के आयुष के धर्म परिवर्तन कर अली बनने की कहानी ने हर किसी को चौंका दिया. एक लड़का जो हिंदू धर्म की रीति-नीति देखते हुए बड़ा हुआ, लेकिन एक लड़की के संपर्क में आते ही ऐसे प्रभावित हुआ कि इस्लाम कबूल कर लिया. इस कहानी में मौलवी हैं, करोड़ों की प्रॉपर्टी हैं और संदेह के घेरे में आई प्रेम कहानी है जो साजिश के बड़े खेल की ओर इशारा करती है. 

शामली सदर कोतवाली क्षेत्र में करोड़पति कारोबारी देवराज मलिक का बेटा आयुष मलिक अब मोहम्मद अली बन चुका है. बताया जा रहा है 4 साल पहले वह मुस्लिम लड़की चांदनी के संपर्क में आया और निकाह कर लिया. इसके बाद मुस्लिम धर्म अपनाते हुए अली बन गया. परिवार का आरोप है कि आयुष को धमकाकर, ब्लैकमेलिंग कर, मौलवियों के वीडियो दिखाकर जबरन मुस्लिम बनाया गया है. 

पिता का छलका दर्द, क्या आरोप लगाया? 

Advertisement

पिता देवराज का कहना है कि चांदनी ने प्रेम जाल में फंसाकर आयुष को इस्लाम की ओर मोड़ा. मुस्लिम लड़की और मौलवियों ने उसका ब्रेनवॉश किया, जिसके बाद आयुष के हाव-भाव में बदलाव आने लगा था. देवराज का कहना है कि पहले उनका बेटा बेहद संस्कारी, सामाजिक और परिवार से जुड़ा हुआ था, लेकिन धीरे-धीरे वह बदलने लगा, मंदिर की बजाय मंदिर जाने लगा, हिंदू त्यौहारों से दूर होने लगा. वह स्वभाव से काफी इमोशनल और शर्मीला भी है. बताया जा रहा है चांदनी के संपर्क में आने के बाद वह पाकिस्तान के कट्टरपंथी मौलानाओं के वीडियो देखने लगा था. 

मुस्लिम बने आयुष ने क्या कहा? 

दूसरी ओर आयुष का दावा है कि उसने अपनी मर्जी से मुस्लिम धर्म अपनाया है. अब वह परिवार छोड़ सकता है लेकिन इस्लाम नहीं. मीडिया संस्थानों ने बात करते हुए आयुष ने बताया, इस्लाम कबूल करने के लिए उसने अपने दिल की बात सुनी. किसी ने उसका ब्रेनवॉश नहीं किया. चांदनी कुरैशी का इससे कोई लेना देना नहीं है. उसने अपने घरवालों को धर्म बदलने की बात नहीं बताई थी, फरवरी 2026 में उन्हें इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने नाराजगी जताई थी. 

Advertisement

इस मामले में आयुष के परिवार और आयुष दोनों के बयान बिल्कुल उलट हैं. हालांकि परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने  आयुष उर्फ मोहम्मद अली की पत्नी चांदनी कुरैशी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों पर थाना कोतवाली आर्थिक लाभ कमाने के मकसद से योजनाबद्ध तरीके से युवक पर दबाव बनाकर उसे प्रेमजाल में फंसाकर उसे ब्लैकमेल कर उसका धर्मांतरण करने का आरोप है. 

चांदनी ने प्रॉपर्टी के चक्कर में धर्म परिवर्तन करवाया? 

चांदनी कुरैशी के पिता फलों की दुकान लगाते हैं, जबकि आयुष मलिक का संपन्न बैकग्राउंड है, पिता का दवा का कारोबार है. शामली में उनकी करोड़ों की संपत्तिया हैं. जिसमें मेडिकल स्टोर और कई शोरूम हैं. आयुष के परिवार का आरोप है कि चांदनी और उसके परिवार की नजर उसकी संपत्ति पर ही थी. इसलिए प्लानिंग के तहत आयुष को जाल में फंसाकर इस्लाम कबूल करवाया गया. जिसे प्रेम कहानी का नाम दिया गया. 

Advertisement

इस मामले में फिलहाल कार्रवाई जारी है. पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है. जिसमें लालच, प्रेम जाल और धार्मिक साजिश का एंगल भी देखा जा रहा है. 

 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें