जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अनंतनाग में पुलिस पर आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, इलाके सील, चप्पे-चप्पे पर पहरा, ताबड़तोड़ छापेमारी

अनंतनाग के लाल चौक पर हुए हमले के तुरंत बाद, सुरक्षा बल अलर्ट मोड़ में हैं. जवानों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर पूरी घाटी में सघन तलाशी अभियान चलाया है.

Author
22 Jul 2026
( Updated: 22 Jul 2026
07:40 PM )
अनंतनाग में पुलिस पर आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, इलाके सील, चप्पे-चप्पे पर पहरा, ताबड़तोड़ छापेमारी
Image Source- IANS
Advertisement

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने दहशतगर्दों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है. पहाड़ की तलहटी से लेकर जंगल के अंदर तक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए एक हजार से ज्यादा ओवर ग्राउंड वर्कर्स' को हिरासत में लिया है. 

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग कस्बे में बुधवार को आतंकियों ने हमला कर दिया. जिसमें पुलिस का एक जवान शहीद हो गया. ये हमला करीब दोपहर 12:30 बजे लाल चौक इलाके में हुआ. जिसमें आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी आशिक हुसैन पर फायरिंग की थी. आतंकियों ने चलती बाइक से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थी. 

घाटी में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन 

अनंतनाग के लाल चौक पर हुए हमले के तुरंत बाद, सुरक्षा बल अलर्ट मोड़ में हैं. जवानों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर पूरी घाटी में सघन तलाशी अभियान चलाया है. अनंतनाग में पुलिस चप्पा-चप्पा छान रही है. पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात और पुलिस महानिरीक्षक वीके बिरदी ने घटनास्थल का दौरा किया. अमरनाथ यात्रा के बीच हुए इस हमले ने सुरक्षा बलों की चिंता बढ़ा दी. हालांकि हमले के बाद अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. ZEE NEWS ने अपने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि पुलिस ने ए

Advertisement

CM उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा? 

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई हैं. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, 'देश शहीद के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. मैं इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं. इस घिनौने काम के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. जम्मू-कश्मीर पुलिस और हमारे सुरक्षा बल मौके पर मौजूद हैं और दोषियों को सजा दिलाएंगे.' 

शहीद पुलिसकर्मी की पहचान आईआरपी की तीसरी बटालियन के कांस्टेबल आशिक हुसैन के रूप में हुई है. वह अमरनाथ यात्रा के बीच सुरक्षा के लिए कस्बे में गश्त कर रहे थे, तभी संदिग्ध आतंकवादियों ने उन पर हमला किया. आशिक हुसैन बडगाम जिले के बीरवाह इलाके के रहने वाले थे. वे आईआरपी की तीसरी बटालियन के हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी बडगाम जिले के बीरवाह कस्बे के रहने वाले थे.

अनंतनाग पुलिस ने जारी की सख्त चेतावनी 

Advertisement

इस बीच, अनंतनाग पुलिस ने एक सख्त चेतावनी जारी की है. जिसमें नागरिकों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को आतंकी घटना से संबंधित अनधिकृत तस्वीरें, वीडियो और अपुष्ट सामग्री प्रसारित न करने की चेतावनी दी है. पुलिस ने कहा है उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें- अनंतनाग में आतंकी हमला, दहशतगर्दों की गोलीबारी में हेड कांस्टेबल शहीद, अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में थे तैनात

यह भी पढ़ें

दरअसल, कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ता और प्लेटफॉर्म इस घटना से संबंधित अनधिकृत दृश्य, छेड़छाड़ की गई तस्वीरें, संपादित वीडियो क्लिप और भ्रामक जानकारी साझा कर रहे हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें