×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से हुआ था निर्माण, डायमंड हार्बर में यहीं पर होती थी TMC की बैठक

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर बुलजडोजर एक्शन हुआ है. डायमंड हार्बर में होने वाली बैठक इसी बिल्डिंग में होती थी. प्रशासन ने नोटिस जारी किया था, जिसका जवाब नहीं दिया गया, जिसके बाद ये कार्रवाई हुई है.

Author
18 Jul 2026
( Updated: 18 Jul 2026
05:21 PM )
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से हुआ था निर्माण, डायमंड हार्बर में यहीं पर होती थी TMC की बैठक
Image Source: VIDEOGRAB/ IANS
Advertisement

बंगाल के डायमंड हार्बर से TMC सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ एक बार तगड़ा एक्शन हुआ है. साउथ 24 परगना स्थित अमलतला में बने अभिषेक बनर्जी के 'अवैध रूप से बने' कार्यालय पर बुलडोजर एक्शन हुआ है. ये बिल्डिंग पांच मंजिला थी, जिसपर ये एक्शन हुआ है. 

आपको बता दें कि अभिषेक का ये दफ्तर दक्षिण 24 परगना के अमताला-बारुईपुर रोड पर स्थित है, जिसपर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर नोटिस जारी किया गया था. अधिकारियों के मुताबिक अभिषेक बनर्जी की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने के बाद प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी.

अभिषेक बनर्जी के पर चला बुलडोजर!

ध्वस्तीकरण की इस कार्रवाई के दौरान काफी गहमागहमी देखने को मिली. यहां पुलिस और प्रशासन का पूरा अमला पूरे दलबल के साथ मौजूद रहा. मालूम हो कि TMC महासचिव के खिलाफ शनिवार सुबह हुई इस बुलडोजर कार्रवाई के वक्त स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. इसके बाद TMC-BJP कार्यता भी पहुंच गए और तू-तू, मैं-मैं और नारेबाजी शुरू हो गई. मामले को बढ़ता देख प्रशासन को एहतियातन भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को बुलाना पड़ा. 

Advertisement

वैध दस्तावेज नहीं पेश कर पाए अभिषेक बनर्जी!

जहां तक अभिषेक बनर्जी के इस कार्यालय के खिलाफ कार्रवाई की बात है तो प्रशासन ने एक नोटिस जारी किया था और आरोप लगाया था कि यह इमारत बिना मंज़ूरी के बनाई गई है, जिसका बुलडोजर एक्शन होने तक अभिषेक बनर्जी की ओर से जवाब नहीं दिया गया. मई में आए चुनाव नतीजों के बाद से ही इस दफ्तर पर ताला लटका हुआ था. जानकारी के मुताबिक ये कार्यालय बिना किसी दस्तावेज के बनाया गया था.

भारी संख्या में की गई थी पुलिसकर्मियों की तैनाती!

सुरक्षा के लिहाज से यहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. इससे पहले प्रशासन ने एक नोटिस चिपकाकर आरोप लगाया था कि यह इमारत बिना मंज़ूरी के बनाई गई थी. विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से यह कार्यालय बंद था. जिला प्रशासन का दावा है कि यह कार्यालय अवैध रूप से बनाया गया था. यह कार्यालय बिना किसी दस्तावेज़ के बनाया गया था. कार्यालय के निर्माण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं किया जा सका.

Advertisement

अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कई मामलों में कार्रवाई

  • TMC की बैठकों का केंद्र: डायमंड हार्बर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की जितनी भी बैठकें होती थीं, वे सभी इसी कार्यालय में आयोजित की जाती थीं.
  • अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन: पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी की सरकार पिछली सरकार के समय बनी अवैध इमारतों और सरकारी जमीनों पर हुए कब्जों को हटाने के लिए बुलडोजर चला रही है.
  • अभिषेक बनर्जी की संपत्तियों को नोटिस: यह कार्रवाई ऐसे समय में हो रही है जब कोलकाता नगर निगम (KMC) ने अभिषेक बनर्जी, उनके परिवार और उनकी कंपनी 'लीप्स एंड बाउंड्स' से जुड़ी 17 संपत्तियों को गिराने का नोटिस जारी किया है.
  • 'शांतिनिकेतन' पर भी कार्रवाई: जिन संपत्तियों को गिराने का नोटिस भेजा गया है, उनमें हरीश मुखर्जी रोड पर स्थित अभिषेक बनर्जी का अपना घर 'शांतिनिकेतन' भी शामिल है.
  • इसके अलावा फर्जी हस्ताक्षर के मामले में CID जांच कर रही है.
  • मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED जांच कर रही है

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें