जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बिहार में अपनी ही सरकार में पिटे BJP कार्यकर्ता, कांग्रेसियों के साथ हुई झड़प, पटना में खूब चले ईंट-पत्थर; कई घायल

पटना में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा मारपीट की गई है. बीजेपी का आरोप है कि जब वो मार्च निकालते हुए कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे तो वहां कांग्रेसी पहले से ही लाठी-डंडों के साथ मौजूद थे. उन्हें देखते ही लाठियों की बारिश कर दी. कांग्रेसियों ने भी बीजेपी की ओर मारपीट की बात कही है.

Author
22 Jul 2026
( Updated: 22 Jul 2026
06:47 PM )
बिहार में अपनी ही सरकार में पिटे BJP कार्यकर्ता, कांग्रेसियों के साथ हुई झड़प, पटना में खूब चले ईंट-पत्थर; कई घायल
Image Source: IANS
Advertisement

बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को राजनीतिक तनाव उस समय हिंसक झड़प में बदल गया, जब कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के बाहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नारेबाजी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथों पिटे बीजेपी कार्यकर्ता!

इस प्रदर्शन में हैरान करने वाला मामला तब सामने आया जब बीजेपी के कार्यकरता अपनी ही सरकार में पिटते नज़र आए. आपको बताएं कि ये वाकया तब पेश आया जब पटना स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जबरदस्त भिड़ंत हो गई. इस दौरान लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे. कई लोगों गंभीर रूप से घायल भी हुए. ख़बर के मुताबिक कांग्रेस कार्यालय में जब बीजेपी के कार्यकर्ताओं की फौज पहुंची, कांग्रेसी पहले से ही लाठी लेकर दल-बल के साथ तैयार थे. इसके बाद बीजेपी वालों पर लाठियों की बारिश हो गई. हालांकि आरोप दोनों ओर से हमले को लेकर लगाए गए हैं. भाजपा नेताओं का दावा है कि उनके 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सदाकत आश्रम पहुंचे थे बीजेपी वाले, लाठी-डंडों से हुआ स्वागत!

Advertisement

बीजेपी का दावा है कि वो कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे. इस बीच कांग्रेस दफ्तर पर पहले से ही लोग लाठी-डंडे लेकर मौजूद थे. बीजेपी का आरोप है कि हमले की शुरुआत कांग्रेसियों ने ही की, पहले लाठी-डंडे कांग्रेस के लोगों ने चलाए. वहीं, कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पहले लाठी और रोड़े बरसाए.

पटना में बीजेपी-कांग्रेस में झड़प!

इस दौरान दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने के साथ लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल किया गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही. जानकारी के अनुसार, दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में भाजपा ने बुधवार कांग्रेस कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया था. इसी क्रम में पटना में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुर्जी अस्पताल से कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम तक विरोध मार्च निकाला. बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जैसे ही कांग्रेस कार्यालय के समीप पहुंचे, वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता भी बाहर आ गए. 

दोनों पक्षों से हुई नारेबाजी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी और आरोप-प्रत्यारोप हुए. कुछ ही देर बाद माहौल बेकाबू हो गया और दोनों ओर से ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे. कई कार्यकर्ता लाठी-डंडे लेकर भी एक-दूसरे से भिड़ गए. सड़क पर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच टकराव चलता रहा, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया. घटना में दोनों पक्षों के कई कार्यकर्ताओं के घायल होने के दावे किए जा रहे हैं. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से घायलों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं की गई थी. 

सूचना मिलने के बाद पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दोनों पक्षों को अलग किया. इसके बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

उधर, बुधवार को पटना में एक अन्य प्रदर्शन भी चर्चा का विषय रहा. अखिल भारतीय छात्र संघ (आइसा) के कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर लोकभवन मार्च निकाला, जिसके दौरान भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प और हंगामा देखने को मिला. फिलहाल सदाकत आश्रम और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है. प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें