×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

320 पदों पर वैकेंसी, 1 लाख 68 हजार अभ्यर्थियों ने किया अप्लाई, 300 भी नहीं हुए पास, RPSC एग्जाम में गजब मामला

320 पदों के लिए भर्ती निकली थी, इसके लिए डेढ़ लाथ से भी ज्यादा अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया और पास महज 296 ही हो पाए.

Author
05 Feb 2026
( Updated: 05 Feb 2026
02:05 PM )
320 पदों पर वैकेंसी, 1 लाख 68 हजार अभ्यर्थियों ने किया अप्लाई, 300 भी नहीं हुए पास, RPSC एग्जाम में गजब मामला
Advertisement

RPSC Science Teacher Recruitment: भारत में सबसे बड़ी विडंबना ये है कि किसी सरकारी महकमें में छोटी-मोटी भर्ती भी निकलती है तो लाखों लोग उसके लिए अप्लाई करते हैं. यानी नौकरी एक दावेदार अनेक. हालांकि ये भारत में बेरोजगारी की बड़ी समस्या को भी दर्शाती है लेकिन क्या हो जब किसी पद के लिए लाखों लोग उम्मीदवार हों, लेकिन काबिल एक भी न हो. जी हां ऐसा ही कुछ हुआ राजस्थान में. जहां 320 पदों के लिए एक भर्ती निकली थी, इसके लिए डेढ़ लाथ से भी ज्यादा अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया और पास महज 296 ही हो पाए. 

दरअसल, राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सीनियर टीचर प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए भर्ती निकाली गई थी. यह भर्ती विज्ञान विषय के लिए निकाली गई थी. कुल 350 पदों पर वैकेंशी निकाली गई थी. करीब 1 लाख 68 हजार अभ्यर्थियों ने इन पदों पर नौकरी के लिए आवेदन दिया था, लेकिन 296 अभ्यर्थी ही ये परीक्षा पास कर पाए. यानी 24 पद तो खाली ही रह गए. वो भी तब जब लाखों अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी. इनमें से काबिल उम्मीदवार केवल 296 ही थे. 

नतीजे देख विभाग ने भी पीटा माथा

Advertisement

RPSC ने 9 सितंबर 2025 को परीक्षा आयोजित की थी. राजस्थान के 25 जिला मुख्यालयों में 1 लाख 17 हजार 364 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी. जबकि आवेदन एक लाख 68 हजार लोगों ने किया था. नतीजे आए तो विभाग भी चौंक गया. पद पूरे भी नहीं भर पाए. महज 296 अभ्यर्थी ही परीक्षा पास कर पाए. इस भर्ती परीक्षा में दो पेपर हुए थे, पहला 200 नंबर का था, जिसमें कम से कम 80 नंबर लाना जरूरी था. वहीं दूसरा पेपर 300 नंबर का था, जिसमें कम से कम 120 नंबर लाना जरूरी था. यानी दोनों में 40%-40%. लेकिन अभ्यर्थी पासिंग मार्क्स भी नहीं ला पाए. 
 
कहीं, पहले पेपर में मार्क्स कम रह गए तो कहीं दूसरे में फेल हो गए. ये ही वजह रही कि उनकी प्रक्रिया आगे ही नहीं बढ़ पाई. विज्ञान जैसे अहम सब्जेक्ट पर काबिल उम्मीदवारों की कमी अब चर्चा का विषय बनी हुई है. अब देखना होगा खाली रह गए इन पदों पर क्या विभाग नई भर्तियां लेकर आएगा. 

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें