Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस ने टिन्नू यादव के घर से बरामद किए गहने और दस्तावेज, 8 आरोपियों के घर दी थी दबिश

पुलिस के मुताबिक, तलाशी अभियान और पूरी रिकवरी होने के बाद जांच अधिकारी यह तय करेंगे कि अदालत में पेशी के दौरान आरोपियों की दोबारा पुलिस रिमांड मांगी जाए या नहीं.

Image Source- IANS
Loading Ad...

राम मंदिर में चढ़ावे और दान की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार आठों आरोपियों के घरों पर रविवार को पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव के घर से आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए. 

दो दिन पहले आठों आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. वे 29 जून तक जेल में रहेंगे और सोमवार को उन्हें दोबारा स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंदिर प्रबंधन से जुड़े आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव के घर से कुछ नकदी और संपत्ति से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं. 

आरोपियों के पड़ोसियों ने क्या बताया?

Loading Ad...

पुलिस के मुताबिक, तलाशी अभियान और पूरी रिकवरी होने के बाद जांच अधिकारी यह तय करेंगे कि अदालत में पेशी के दौरान आरोपियों की दोबारा पुलिस रिमांड मांगी जाए या नहीं. अधिकारियों के मुताबिक, सभी आरोपियों के घरों से कुछ न कुछ सामान बरामद हुआ है और फिलहाल उसकी जांच और सत्यापन किया जा रहा है. 

Loading Ad...

इससे पहले रविवार को आरोपी टिन्नू यादव की पड़ोसी तारा देवी ने IANS से बातचीत में उन्हें अपना ‘भाई’ बताते हुए उनकी बेगुनाही पर भरोसा जताया. उन्होंने कहा, ‘वह अच्छे इंसान हैं. उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है.’

वहीं, आरोपी अनुकल्प मिश्रा के पड़ोसी कृष्णानंद तिवारी ने कहा, ‘जो भी इस मामले में शामिल है, चाहे वह मेरा भाई (मिश्रा) ही क्यों न हो, जिसने भी चोरी या गलत काम किया है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उन्हें अपने कृत्य पर शर्म आनी चाहिए, क्योंकि यह भगवान से जुड़ा मामला है. उन्होंने करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास के साथ विश्वासघात किया है.’

उन्होंने आगे कहा, हालांकि अनुकल्प मिश्रा ऐसे व्यक्ति नहीं लगते थे, लेकिन किसी के इरादों का अंदाजा लगाना आसान नहीं होता.

कौन हैं चढ़ावा चोरी के आरोप में गिरफ्तार 8 लोग? 

Loading Ad...

राम मंदिर में कथित दान चोरी के मामले में कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर गुरुवार को अयोध्या कोतवाली में FIR दर्ज की गई थी. इनमें राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडे, मनीष कुमार यादव और रमाशंकर मिश्रा हैं. 

यह मामला तब दर्ज किया गया, जब तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में कई स्तरों पर अनियमितताओं की ओर संकेत किया. 

पुलिस ने क्या बताया? 

Loading Ad...

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कथित चोरी के पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. अगर जांच के दौरान अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें- राम मंदिर दान चोरी विवाद: आरोपियों पर पुलिस का कसा शिकंजा, टिन्नू यादव समेत 8 लोगों के घर पुलिस की दबिश

प्रारंभिक जांच में प्रत्येक आरोपी की अलग-अलग स्तर पर भूमिका सामने आई है. खास तौर पर रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव की भूमिका जांच एजेंसियों के विशेष रडार पर है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...