×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

राम मंदिर दान चोरी विवाद: आरोपियों पर पुलिस का कसा शिकंजा, टिन्नू यादव समेत 8 लोगों के घर पुलिस की दबिश

Ram Mandir Donation Row: पुलिस ने अयोध्या में चढ़ावा चोरी के आरोपियों के परिवार वालों से पूछताछ की. इसी कड़ी में पुलिस आरोपी टिन्नू के भतीजे मनीष के घर भी पहुंची.

Author
28 Jun 2026
( Updated: 28 Jun 2026
11:39 AM )
राम मंदिर दान चोरी विवाद: आरोपियों पर पुलिस का कसा शिकंजा, टिन्नू यादव समेत 8 लोगों के घर पुलिस की दबिश
Image Source- IANS/Screengrab
Advertisement

राम मंदिर दान चोरी मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए सभी 8 आरोपियों के घर दबिश दी है. पुलिस आरोपी टिन्नू के भतीजे मनीष के घर भी पहुंची. हालांकि वहां पुलिस को ताला लगा हुआ मिला, लेकिन पुलिस ने ताला तोड़ दिया था. 

वहीं, अन्य आरोपियों के घर जाकर भी पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ की है. बताया जा रहा है छापेमारी करने गई टीम में लेखपाल भी शामिल हैं. पुलिस का मानना है कि छापेमारी में आरोपियों के घर से चोरी किया गया चंदा बरामद हो सकती है. 

कौन हैं राम मंदिर दान चोरी के 8 आरोपी 

  • राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू  
  • सुभाष चंद्र श्रीवास्तव 
  • लवकुश मिश्रा
  • अनुकल्प मिश्रा
  • अविनाश शुक्ला
  • करुणेश पांडे
  • मनीष कुमार यादव
  • रमाशंकर मिश्रा

इस मामले में पहली FIR 25 जून को दर्ज हुई थी. मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई थी. इसके बाद 8 आरोपियों को अरेस्ट कर तीन दिन के लिए जेल भेज गया था. 

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के इन सदस्यों का इस्तीफा 

विवाद बढ़ा, विरोध हुआ, विपक्ष ने सवाल उठाए इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफा दे दिया. इस कथित चोरी के मामले में विशेष जांच दल (SIT) की शुरुआती जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. 

SIT रिपोर्ट में राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, गणना कक्ष और उसके आसपास सुरक्षा के कई स्तर मौजूद थे, लेकिन निगरानी में कई बड़ी खामियां सामने आईं. इसी कमजोरी का फायदा उठाकर चढ़ावे की चोरी जैसी गंभीर घटना को अंजाम दिया गया. रिपोर्ट में इसे हाई-सिक्योरिटी क्षेत्र की बड़ी सुरक्षा विफलता माना गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, SIT की जांच में कंट्रोल रूम प्रभारी समेत 40 लोग पाए गए दोषी

जांच के दौरान करीब 40 लोगों की भूमिका संदिग्ध या लापरवाही से जुड़ी पाई गई है. इस खुलासे के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है. अब हर संदिग्ध की भूमिका की अलग-अलग जांच की जा रही है, ताकि यह तय किया जा सके कि किसकी जिम्मेदारी कितनी थी और किसके खिलाफ किस तरह की कार्रवाई की जाएगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें