Advertisement

Loading Ad...

बिना लाइसेंस बना रहे थे ब्रांडेड शराब, लखनऊ से दिल्ली तक थी सप्लाई, छापेमारी के बाद दबोचे गए लालू यादव के करीबी

रांची में RJD के पूर्व MLC सुबोध राय की गिरफ्तारी के बाद बिहार तक हलचल मच गई. उन्हें अवैध रूप से शराब बनाने और सप्लाई करने के आरोप में अरेस्ट किया गया है.

Image Source- Ranchi Police/Social Media
Loading Ad...

Raid in Ranchi's Liquor Factory: झारखंड में अवैध शराब प्लांट पर कार्रवाई से बिहार तक हड़कंप मच गया. राजधानी रांची में अवैध शराब बनाने के आरोप में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के करीबी सुबोध राय को अरेस्ट कर लिया गया है. इसके साथ ही उनके प्लांट को भी सील कर दिया गया. 

सुबोध राय के साथ-साथ उनके फैक्ट्री के मैनेजर और एक ट्रक ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है. तीनों को कोर्ट में पेश किया गया और वहां से जेल भेज दिया गया. 

सुबोध राय पर क्या है आरोप? 

Loading Ad...

दरअसल, पुलिस और उत्पाद विभाग ने सूचना के आधार पर मंगलवार 30 जून को ओरमांझी स्थित तरंगनी बॉटलिंग प्लांट पर छापेमारी की थी. जहां पाया कि लाइसेंस के इतर अवैध रूप से शराब बनाई जा रही थी, क्योंकि लाइसेंस केवल दो शराब बनाने का था, इसके बावजूद फैक्ट्री में दूसरे कई ब्रांड की शराब भी बनाई जा रही थी. 

Loading Ad...

जांच के दौरान कई अनियमितताएं भी सामने आईं. इसके बाद सुबोध राय को अरेस्ट कर लिया गया. इसके साथ ही टीम ने गोदाम से अवैध शराब की 70 पेटियां बरामद कीं. इन पर ‘Sale Only in UP’ और ‘Sale Only in Delhi’ लिखा हुआ था. सुबोध राय पर आरोप है कि उनकी फैक्ट्री में नियमों का उल्लंघन कर शराब का उत्पादन और सप्लाई की जा रही थी. 

कौन हैं सुबोध राय?

Loading Ad...

सुबोध राय बिहार में RJD से MLC रह चुके हैं. इसके साथ ही बिहार की राजनीति में काफी सक्रिय रहे हैं. उन्होंने वैशाली से चुनाव भी लड़ा था. RJD से पहले वह JDU से सुल्तानगंज के विधायक थे. सुबोध राय लालू यादव और पूर्व CM राबड़ी देवी दोनों के ही करीबी माने जाते हैं. 

यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन! आरोपी लवकुश मिश्रा के घर चलेगा बुलडोजर? पत्नी को मिला नोटिस

यह भी पढ़ें

ये पहली बार नहीं है जब सुबोध राय की फैक्ट्री में नियमों का उल्लंघन करके शराब बनाई जा रही थी. साल 2023 में भी छापेमारी की गई थी. इस दौरान कई अनियमितताएं मिलने का बाद प्लांट को सील किया गया था. फिलहाल जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि फैक्ट्री में कितने समय से अवैध शराब बनाई और सप्लाई की जा रही थी. चूंकि सुबोध राय का बिहार से गहरा नाता है इसलिए कहीं शराबबंदी वाले बिहार में तो सप्लाई नहीं हो रही थी, यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...