जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Pro Boxing League: रिंग में दिखा दम, फिनाले में चमके चैंपियंस, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विजेताओं को पहनाया मेडल

Indian Amateur Boxing Federation: ग्रैंड फिनाले शुक्रवार देर रात तक उत्साह, रोमांच और दिव्यता के साथ तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ. पांच दिनों तक चले इस ऐतिहासिक आयोजन में देशभर से आए मुक्केबाजों ने अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया तथा हजारों खेल प्रेमियों ने रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया.

Author
11 Jul 2026
( Updated: 11 Jul 2026
04:09 PM )
Pro Boxing League: रिंग में दिखा दम, फिनाले में चमके चैंपियंस, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विजेताओं को पहनाया मेडल
Image Source: IABF Professional Boxing League/Facebook
Advertisement

Indian Amateur Boxing Federation: इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (आईएबीएफ) द्वारा आयोजित पांच दिवसीय प्रो बॉक्सिंग लीग (PBL) का भव्य ग्रैंड फिनाले शुक्रवार देर रात तक उत्साह, रोमांच और दिव्यता के साथ तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ. पांच दिनों तक चले इस ऐतिहासिक आयोजन में देशभर से आए मुक्केबाजों ने अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया तथा हजारों खेल प्रेमियों ने रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया.

श्री अरुण सिंह महासचिव भाजपा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

समापन दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद श्री अरुण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया.

Advertisement

दीप प्रज्वलन समारोह में श्री अशोक सिंघल केबिनेट मंत्री असम, श्री वेदप्रकाश टंडन (चेयरमैन, अंतरराष्ट्रीय रामलीला), श्री जयप्रकाश (पूर्व महापौर), पं. वेदव्यास जी महाराज नैमिषारण्य तीर्थ, सीतापुर, श्री निशांत वर्मा अध्यक्ष आंध्र प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन हैदराबाद तथा श्री आर.एस. गोस्वामी (वरिष्ठ अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय), संजीव कुमार (उपाध्यक्ष ) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.

फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार दमखम: राकेश ठाकरान

पांचवें एवं अंतिम दिन खेले गए सभी फाइनल मुकाबले अत्यंत रोमांचक रहे. खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक, साहस और खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद श्री तरुण चुग ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा पूरे आयोजन की सराहना की.

पाकिस्तान की पोल खोल गया हिजबुल कमांडर, कैमरे पर किया बड़ा दावा, Video

Advertisement

खचाखच भरा तालकटोरा स्टेडियम, संगीत की धुनों पर झूमे खिलाड़ी:तरुण चुग (महासचिव भाजपा)

देशभर से आए खिलाड़ियों, उनके परिवारों, खेल प्रेमियों तथा बड़ी संख्या में स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं से तालकटोरा इंडोर स्टेडियम खचाखच भरा रहा. जैसे-जैसे विजेताओं की घोषणा होती गई, पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट और संगीत की धुनों से गूंज उठा. विजेता खिलाड़ियों ने अपनी खुशी का इज़हार नृत्य और उत्साह के साथ किया.

बृजेश पाठक जी ने विजेताओं को किया सम्मानित: शशिकांत

Advertisement

समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने विजेता खिलाड़ियों को चैंपियनशिप मेडल, ट्रॉफियां एवं विशेष पुरस्कार प्रदान किए. पुरुष वर्ग के स्वर्ण पदक विजेताओं को होंडा मोटरसाइकिल तथा महिला वर्ग की स्वर्ण पदक विजेताओं को स्कूटी भेंट कर सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर श्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन (पूर्व केंद्रीय मंत्री), श्रीमती सुनीता दुग्गल (पूर्व सांसद), श्री भाऊसाहेब वाकचौरे (लोकसभा सांसद, शिर्डी), श्री कुमार ऋषिकेश (वरिष्ठ आयकर अधिकारी), डॉ. वंदना टंडन,  अजय बिंदल, तरूण अग्रवाल, मनोज गोयल सहित चारों टीमों के स्वामी सहित अनेक विशिष्ट अतिथि मंचासीन रहे. सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया.  साथ ही देशभर से आए आईएबीएफ के पदाधिकारियों, पूर्व खिलाड़ियों, अर्जुन पुरस्कार विजेता, तकनीकी अधिकारियों एवं खेल संगठकों का भी सम्मान किया गया.

विभिन्न भार वर्गों के विजेताओं का हुआ सम्मान: राकेश ठाकरान

53.525 किग्रा (बैंटमवेट – पुरुष)
 देवेन्द्र सिंह सोइनकी (राजस्थान)
 हनी ओल्ह्यान (मध्यप्रदेश)

69.85 किग्रा (सुपर वेल्टरवेट – महिला)
 कोमल प्रीत कौर (पंजाब)
 संजना देवी (दिल्ली)

Advertisement

61.235 किग्रा (लाइटवेट – पुरुष)
 युवराज (जम्मू-कश्मीर)
 सूरज प्रताप सिंह देदड़ा (राजस्थान)

61.235 किग्रा (लाइटवेट – महिला)
 शिवानी (दिल्ली)
 रानी देवी (हरियाणा)

72.574 किग्रा (मिडिलवेट – पुरुष)
 अंकित कुमार (हरियाणा)
 आदित्य राज (जम्मू-कश्मीर)

79.378 किग्रा (लाइट हेवीवेट – पुरुष)
 रॉबिन सॉगवान (दिल्ली)
 पर्व (पंजाब)

53.525 किग्रा (बैंटमवेट – महिला)
 आरज़ू (दिल्ली)
 आरती (पंजाब)

Advertisement

90.718 किग्रा (क्रूज़रवेट – पुरुष)
 साहिल
 बिक्रमजीत सिंह (पंजाब)

विशेष पुरस्कार

  1.  पुरुष वर्ग के सभी स्वर्ण पदक विजेताओं को होंडा मोटरसाइकिल, स्वर्ण पदक एवं चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की गई.
  2. महिला वर्ग की सभी स्वर्ण पदक विजेताओं को स्कूटी, स्वर्ण पदक एवं चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की गई.
  3.  सभी रजत पदक विजेताओं को रजत पदक एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया.
  4.  सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले खिलाड़ियों को कांस्य पदक प्रदान किए गए.

डॉ. राकेश मिश्र ने व्यक्त किया सभी का आभार

Advertisement

समारोह के अंत में इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने सभी मुख्य अतिथियों, खिलाड़ियों, तकनीकी अधिकारियों, प्रायोजकों, मीडिया प्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों तथा देशभर से पधारे खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि प्रो बॉक्सिंग लीग भारतीय मुक्केबाजी के लिए एक नया अध्याय है, जो देश के युवा मुक्केबाजों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान करेगा.

यह भी पढ़ें

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और खिलाड़ियों ने संगीत की धुनों पर उत्साहपूर्वक इस ऐतिहासिक प्रथम प्रो बॉक्सिंग लीग के सफल आयोजन का जश्न मनाया. यह आयोजन भारतीय मुक्केबाजी के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सदैव याद रखा जाएगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें