×
जिस पर देशकरता है भरोसा

‘पुलिस के हाथ खुले, 48 घंटे में करे हिसाब…’ बिहार के CM सम्राट चौधरी ने योगी स्टाइल में दी अपराधियों को चेतावनी

बिहार में सुशासन कायम करने के लिए सम्राट सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. मुख्यमंत्री ने साफ किया कि 48 घंटे के भीतर अब अपराधियों का हिसाब होगा.

Author
11 May 2026
( Updated: 11 May 2026
02:48 PM )
‘पुलिस के हाथ खुले, 48 घंटे में करे हिसाब…’ बिहार के CM सम्राट चौधरी ने योगी स्टाइल में दी अपराधियों को चेतावनी
Source- IANS
Advertisement

बिहार की सम्राट सरकार ने कानून व्यवस्था को चैलेंज करने वाले अपराधियों को कड़ी चेतावनी दे डाली. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ किया कि पुलिस से पंगा लेने वाले अपराधियों का हिसाब 48 घंटे के अंदर होगा. 

दरअसल, CM सम्राट चौधरी ने पटना में मंदिरी नाले के पास बनी सड़क के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बिहार के विकास और लॉ एंड ऑर्डर पर बात की. सम्राट चौधरी ने कहा, पूर्व CM नीतीश और PM मोदी  के आशीर्वाद से देश के साथ बिहार भी आर्थिक रूप से मजबूत होगा. हम इंडस्ट्री को भी बढ़ावा देने जा रहे हैं. सारी व्यवस्था बदली है. उन्होंने कहा, 

‘आज सुशासन की सरकार है, मैंने पुलिस का हाथ खोल दिया है. सुशासन से कोई समझौता नहीं करेंगे. पुलिस को कोई चैलेंज करता है तो 48 घंटे में जवाब देंगे. कोई अपराधी बच नहीं सकता.’

‘जाति धर्म देखकर नहीं होगा अपराधी का हिसाब’  

Advertisement

सम्राट चौधरी ने साफ किया कि बिहार में सुशासन कायम करने के लिए पुलिस की सख्ती जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि अपराध को अपराध की नजर से देखा जाएगा, फर्क नहीं पड़ता अपराधी किस जाति धर्म का है, सबका हिसाब होगा, कोई अपराधी बच नहीं सकता. 

सम्राट चौधरी के इस बयान को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक्शन अंदाज से जोड़ा जा रहा है. CM योगी ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए पुलिस को खुली छूट दी है कि वह अपने हिसाब से माफियाओं, अपराधियों और कब्जेधारियों का इलाज करे. 

नीतीश कुमार ने किया था सड़क का शिलान्यास

Advertisement

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिस सड़क का उद्घाटन किया है उसकी नींव नीतीश कुमार ने CM रहते हुए रखी थी. यह प्रोजेक्ट BJP के अध्यक्ष नितिन नबीन के लिए भी किसी ड्रीम प्रोजेक्ट से कम नहीं था. 

सम्राट चौधरी ने कहा, नवीन किशोर सिन्हा के पुण्यतिथि के अवसर पर हम लोग इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं. हमारे लिए गौरव का क्षण है कि मंदिरी नाले का जीर्णोद्धार हुआ है. यह नाला इलाके के लोगों के लिए अभिशाप दिखता था. उन्होंने कहा कि मंदिरी नाले पर बनी सड़क को 31 मार्च 2027 तक मरीन ड्राइव से बिहार सरकार जोड़ देगी. 

नितिन नबीन ने क्या कहा? 

Advertisement

इस कार्यक्रम के दौरान BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए खास है. मेरे पिता, स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद, की जयंती है. जब वह विधायक थे, तब उन्होंने मंदिरी नाले समेत पटना के कई बड़े नालों को एक वैकल्पिक सड़क के रूप में विकसित करने का सपना देखा था. मुझे खुशी है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में उस विजन को हम लोगों ने आगे बढ़ाया. 2025 के चुनाव के पहले यह बनकर तैयार हो गया था, लेकिन कुछ काम करने बाकी थे. 

यह भी पढ़ें

नितिन नबीन ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को सुशासन की सरकार दी. अब समृद्ध बिहार बनाने का सपना सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हम लोग पूरा करेंगे. मुझे बताते हुए खुशी है कि केवल मंदिरी नाले का ही नहीं, बल्कि पटना के कई बड़े नालों की स्थिति और इसके समाधान पर भी सरकार लगातार विचार कर रही है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें