राष्ट्रवादी पत्रकारिता में गाड़ा झंडा...'भारत यूथ अवार्ड' से सम्मानित हुए NMF News के डायरेक्टर परमानंद खेतान, उत्तराखंड के राज्यपाल ने दिया सम्मान
भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन ने NMF News के डायरेक्टर परमानंद खेतान को उनके देश और समाज की आवाज बनने, राष्ट्रवादी विचार को राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बनाने की दिशा में काम के लिए भारत यूथ अवार्ड से सम्मानित किया है. उन्हें ये सम्मान उत्तराखंड के राज्यपाल के हाथों मिला है.
Follow Us:
देश का नंबर वन डिजिटल मिडिया चैनल NMF News देश और दुनिया में अपनी निरंतर और लीक से हटकर कवरेज के जरिए झंडे गाड़ रहा है. NMF ने शुरुआत से ही राष्ट्रवाद सोच और नेशनल इंटेरेस्ट वाली ख़बरो को प्राथमिकता दिया है और इसे राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बनाया. और इसका श्रेय खेतान मीडिया क्रिएशन के संस्थापक और NMF News की बुनियाद रखने वाले परमानंद खेतान को जाता है. उनकी इसी मेहनत और अब तक के काम को एक बार फिर मुहर 'भारत युवा पुरस्कार' के जरिए लगी है.
आपको बता दें कि 'भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन' द्वारा 31 अगस्त 2026 को देहरादून के मशहूर होटल हयात सेंट्रिक में आयोजित 'भारत गौरव पुरस्कार' समारोह में केएमसी के फाउंडर और NMF News के डायरेक्टर परमानंद खेतान उर्फ गुड्डू खेतान को प्रतिष्ठित ‘भारत युवा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया. उन्हें ये सम्मान उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा दिया गया. इस प्रतिष्ठित अवार्ड समारोह में देश के 11 राज्यों से विभिन्न क्षेत्रों और कई विधाओं के चुनिंदा प्रतिभाओं ने भी सहभागिता की.
प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरित पहल, समाज की प्रतिभाओं का सम्मान
भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को केंद्र में रखकर कार्य करता है. फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज उत्थान में जुटे असाधारण व्यक्तित्वों को प्रोत्साहित करना है.
इस मंच पर संसदीय सेवा, सरकारी सेवा, समाज सेवा, शिक्षा, खेल, सामाजिक न्याय, चिकित्सा, पुलिस सेवा, महिला सशक्तिकरण, कला एवं संस्कृति, विज्ञान व तकनीक, औद्योगिक क्षेत्र तथा पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को अलंकृत किया जाता है. फाउंडेशन ने भी अपने आमंत्रण पत्र में उल्लेख किया कि परमानंद खेतान का व्यक्तित्व और उपस्थिति देश की युवा प्रतिभाओं में एक नई ऊर्जा का संचार करेगी.
डिजिटल मीडिया में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा NMF News
यह सम्मान NMF News के उस निरंतर प्रयास और दूरगामी सोच की स्वीकार्यता है, जिसने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तथ्यपरक, राष्ट्रवादी और बेबाक पत्रकारिता को मुख्यधारा में स्थापित किया है. चैनल ने हाल ही में व्यूअरशिप और रीच के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं:
ऐतिहासिक व्यूअरशिप रिकॉर्ड: चैनल ने इसके अब तक 1.2K करोड़ से ज्यादा व्यूज, 55.5Cr वॉच टाइम ऑवर्स हासिल किए हैं, जो स्वतंत्र पत्रकारिता पर दर्शकों के अटूट विश्वास का प्रमाण है.
2.32 करोड़ का विशाल सब्सक्राइबर परिवार: 'डिजिटल वन' के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, NMF News देश का नंबर-1 इंडिपेंडेंट पॉलिटिकल कमेंट्री चैनल की लिस्ट में लगातार टॉप श्रेणी में बना हुआ है. NMF के यूट्यूब पर 2.32 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स और मेटा प्लेटफॉर्म्स पर मिलियंस की फॉलोइंग है. KMC और NMF का कुल सब्सक्राइबर पूल मिलियंस में है और नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है.
नेशनल स्वीकार्यता: उत्तर प्रदेश (27.7M+ रीच) और हिंदी पट्टी के अलावा बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी बंगाली और मराठी भाषी दर्शकों के बीच चैनल की मजबूत उपस्थिति बनी हुई है.
2.32 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ 'NMF News' नंबर वन!
KMC के फाउंडर परमानंद खेतान ने अपनी पत्नी और केएमसी की डायरेक्टर संगीता त्रिपाठी के साथ मिलकर 'KMC' को एक बेहद मजबूत, 24*7, अराउंड द क्लॉक, एक्रॉस द फॉर्मेट डिजिटल फुटप्रिंट वाली 100+ वर्क फोर्स वाली कंपनी और मीडिया नेटवर्क में बदल दिया है. इस समूह के तहत आज 5 प्रमुख चैनल्स और वेबसाइट्स सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं.
90+ मीडिया वर्कफोर्स, 24*7 कवरेज
'डिजिटल वन' के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस ग्रुप का फ्लैगशिप चैनल 'NMF News' रीच (Reach) और व्यूज (Views) के मामले में देश का नंबर 1* इंडिपेंडेंट पॉलिटिकल कमेंट्री वाला चैनल बन चुका है. इसके 2.3 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं और मेटा (Meta) पर भी इसकी मिलियंस की फॉलोइंग है. KMC अम्ब्रेला के तहत आने वाले अन्य चैनल्स News Express, Sports Hour, Being Ghummakad और Dharm Gyam; न्यूज़, राजनीति, करंट अफेयर्स, खेल, धर्म और ट्रैवलॉग की अपनी शानदार कवरेज के चलते करोड़ों दर्शकों की पहली पसंद बने हुए हैं.
सही मायने में देखें तो यूथ अवार्ड खेतान मीडिया की उस पूरी टीम के अथक समर्पण का भी सबसे बड़ा प्रमाण है, जो हर दिन देश के करोड़ों दर्शकों तक गुणवत्तापूर्ण और निष्पक्ष खबरें पहुंचा रहा है. KMC के फाउंडर गुड्डू खेतान ने 'भारत युवा पुरस्कार' मिलने का श्रेय चैनल के करोड़ों दर्शकों और पूरी टीम के अथक परिश्रम को दिया. उन्होंने कहा कि यह सम्मान निष्पक्ष पत्रकारिता, राष्ट्र प्रथम की भावना और जनहित के मुद्दों को पूरी निरंतरता के साथ दिखाने और जिसे सब छुपाते हैं, कहने से बचते हैं, उसे कवर करने के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगा.
भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन- भारत के असली नायकों को पहचान दिलाने मंच
'भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन' का यह वार्षिक सम्मान समारोह केवल एक औपचारिक पुरस्कार वितरण नहीं, बल्कि उन अनाम और निष्ठावान कर्मयोगियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का राष्ट्रीय प्रयास है, जिन्होंने राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है.
असली नायकों दिला रहे पहचान: फाउंडेशन का मूल उद्देश्य उन प्रतिभाओं को मुख्यधारा के विमर्श में लाना है जो चकाचौंध से दूर रहकर जमीनी स्तर पर देश के निर्माण में जुटे हैं, चाहे वह सीमा पर तैनात जवान हों, शिक्षा की अलख जगाते शिक्षक, स्वास्थ्य सेवाओं में जुटे चिकित्सक, या फिर निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के जरिए जनता की आवाज उठाने वाले मीडियाकर्मी.
विभिन्न क्षेत्रों का सम्मान: यह मंच संसदीय सेवा, सरकारी व पुलिस सेवा, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, कला, संस्कृति, विज्ञान और तकनीक जैसे 11 से अधिक प्रमुख क्षेत्रों में निस्वार्थ सेवा देने वाले व्यक्तित्वों के योगदान को रेखांकित करता है.
यह भी पढ़ें
नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा: प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र प्रथम' के विचारों से प्रेरित होकर, ऐसे कर्मवीरों को पहचान देना समाज में एक सकारात्मक संदेश भेजता है कि हर वह व्यक्ति जो कर्तव्यनिष्ठा से देश को आगे बढ़ा रहा है, वही नया भारत का सच्चा नायक है.