जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

रक्षाबंधन से पहले दिल्ली की महिलाओं की बल्ले-बल्ले, आज खाते में आएंगे ₹2500, लक्ष्मी योजना में ऐसे करें अप्लाई

Lakshmi Yojana: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज लक्ष्मी योजना के तहत पहली किस्त जारी करेंगी. इस मौके पर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा और इसमें करीब 2,500 महिलाओं को योजना की पहली किस्त दी जाएगी.

Author
26 Aug 2026
( Updated: 26 Aug 2026
09:16 AM )
रक्षाबंधन से पहले दिल्ली की महिलाओं की बल्ले-बल्ले, आज खाते में आएंगे ₹2500, लक्ष्मी योजना में ऐसे करें अप्लाई
Image Source: IANS/Deepak Kumar
Advertisement

Lakshmi Yojana: दिल्ली की महिलाओं के लिए आज का दिन खास होने वाला है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज लक्ष्मी योजना के तहत पहली किस्त जारी करेंगी. इस मौके पर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा और इसमें करीब 2,500 महिलाओं को योजना की पहली किस्त दी जाएगी. बताया जा रहा है कि अब तक 6 लाख से ज्यादा महिलाओ ने इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है.

हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपये

लक्ष्मी योजना का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को आर्थिक मदद देना है. योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की सहायता मिलेगी. सरकार ने पैसा देने के लिए महिलाओं को दो विकल्प दिए हैं. पहल विकल्प में 1,500 रुपये आरडी या एफडी के रूप में बैंक खाते में जमा होंगे, जो 31 जुलाई 2029 तक लॉक-इन रहेंगे. इसके साथ 1,000 रुपये सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी यानी CBDC वॉलेट में दिए जाएंगे.
वहीं, दूसरा विकल्प चुनने वाली महिलाएं चाहें तो पूरी 2,500 रुपये की राशि सीधे अपने आरडी या एफडी खाते में ले सकती हैं. यानी लाभार्थी अपनी सुविधा के हिसाब से भुगतान का विकल्प चुन सकेंगी.

Advertisement

कौन महिलाएं ले सकती हैं लाभ?

लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए. परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा महिला या उसके परिवार का कम से कम 10 साल से दिल्ली का निवासी होना जरूरी है.
आवेदन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, दिल्ली वोटर आईडी और आधर से लिंक बैंक खाता जरूरी होगा. सरकार ने पात्रता के लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं, ताकि योजना का लाभ सही लोगों तक पहुच सके.

चीनी के दाम में बड़ी गिरावट, मोदी सरकार के एक्शन का बड़ा असर; थोक भाव 6000 के नीचे आया, रिटेल में भी गिरावट

किन महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा?

Advertisement

सरकारी कर्मचारी, आयकरदाता और GST दाखिल करने वाले लोग इस योजना के दायरे से बाहर होंगे. इसके अलावा चार पहिया वाहन रखने वाले परिवार, सालाना 2,400 यूनिट से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने वाले परिवार और तीन से अधिक जीवित बच्चों वाली महिलाओं को भी इसका लाभ नहीं मिलेगा. गलत जानकारी देकर योजना का फायदा लेने पर पैसे की वसूली के साथ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है.

घर बैठे ऐसे करें आवेदन
योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है.आवेदन करने के लिए dly.delhi.gov.in वेबसाइट पर जाएं और Apply विकल्प पर क्लिक करे.  इसके बाद पात्रता से जुड़े सवालों का जवाब देकर वेरिफिकेशन करें. आधार कार्ड के अनुसार अपनी सही जानकारी भरें और परिवार के सभी सदस्यों की डिटेल दर्ज करे. इसके बाद उस बैंक खाते की जानकारी भरनी होगी, जिसमें योजना की रकम DBT के जरिए आएगी.

आवेदन के दौरान आधार कार्ड, दिल्ली वोटर आईडी, इनकम सर्टिफिकेट, 10 साल के दिल्ली निवास का प्रमाण, DBT से जुड़ा एक्टिव बैंक अकाउंट, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेज मांगे जा सकते हैं. जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद पूरी जानकारी दोबारा जांचें और फॉर्म सब्मिट कर दें. आखिर में निवास प्रमाण की कॉपी अपलोड करनी होगी. आवेदन पूरा होने के बाद उसकी Acknowledgement Receipt जरूर डाउनलोड करके रख लें.

ऐसे चेक करें आवेदन का स्टेटस

आवेदन करने के बाद उसका स्टेटस भी ऑनलाइन देखा जा सकता है. इसके लिए योजना की वेबसाइट पर जाकर Track Application विकल्प चुने.  यहां रजिस्ट्रेशन आईडी या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और OTP के जरिए वेरिफिकेशन करना होगा. इसके बाद स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति दिखाई देगी कि आवेदन अप्रूव हुआ है या रिजेक्ट.

Advertisement

बजट में 5,110 करोड़ रुपये का प्रावधान

यह भी पढ़ें

दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में लक्ष्मी योजना के लिए 5,110 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. सरकार का दावा है कि योजना के जरिए दिल्ली की करीब 17 लाख से ज्यादा महिलाओं को आर्थिक मदद पहुंचाई जाएगी. ऐसे में आने वाले समय में यह योजना दिल्ली की जरूरतमंद महिलाओं के लिए आर्थिक सहारे का बड़ा जरिया बन सकती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें