जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, मचा हड़कंप, हैदराबाद में की गई इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो की फ्लाइट 6ई-6115 दिल्ली से चेन्नई जा रही थी. उड़ान के दौरान एक यात्री के पावर बैंक से धुआं निकलता देखा गया. प्लेन से निकली इस चिंगारी से हड़कंप मच गया.

Author
11 Oct 2026
( Updated: 11 Oct 2026
07:08 PM )
दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, मचा हड़कंप, हैदराबाद में की गई इमरजेंसी लैंडिंग
Image Source- IANS
Advertisement

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री के पावर बैंक में उड़ान के दौरान अचानक आग लग गई. स्थिति को देखते हुए विमान को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ना पड़ा, जहां सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. घटना में सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं. 

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6ई-6115 दिल्ली से चेन्नई जा रही थी. उड़ान के दौरान एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, यानी पावर बैंक से धुआं निकलता देखा गया. केबिन क्रू ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए विमान में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा उपकरणों की मदद से आग पर काबू पा लिया. 

IndiGo ने क्या बताया? 

Advertisement

इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 11 अक्टूबर 2026 को संचालित फ्लाइट 6ई-6115 को एक यात्री के व्यक्तिगत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से धुआं निकलने की सूचना मिलने के बाद हैदराबाद डायवर्ट किया गया. 

एयरलाइन के अनुसार, स्थापित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए पायलटों ने हैदराबाद में सुरक्षित लैंडिंग का फैसला लिया. विमान राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. 

इंडिगो ने बताया कि यात्रियों चेन्नई जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है. एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में सभी निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाता है.

घटना का एक Video भी सामने आया है, जिसे एक यात्री ने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया था, जिसमें यात्रियों को अपने बैग से आग बुझाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है. केबिन क्रू ने अग्निशामक यंत्रों का इस्तेमाल कर आग बुझा दी. 

घटना की जांच शुरू 

Advertisement

घटना के बाद संबंधित अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है. यह पता लगाया जा रहा है कि पावर बैंक में आग लगने की वजह क्या थी और वह किस कंपनी का था. जांच में यह भी देखा जाएगा कि उपकरण में कोई तकनीकी खराबी थी या बैटरी से जुड़ी कोई अन्य समस्या. 

यह भी पढ़ें- सोपोर में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन: ध्वस्त किए आतंकी ठिकाने, AK-47 से लेकर गोला बारूद तक हथियारों का जखीरा जब्त

हाल के वर्षों में लिथियम-आयन बैटरियों से जुड़े सुरक्षा जोखिमों को लेकर विमानन उद्योग लगातार सतर्क रहा है. पावर बैंक, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में इस्तेमाल होने वाली बैटरियां अत्यधिक गर्म होने या खराब होने की स्थिति में आग पकड़ सकती हैं. 

यह भी पढ़ें

With IANS Input

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें