जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सोपोर में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन: ध्वस्त किए आतंकी ठिकाने, AK-47 से लेकर गोला बारूद तक हथियारों का जखीरा जब्त

जम्मू कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने घने जंगल से विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है. इस सामग्री में ग्रेनेड तक शामिल है.

Author
11 Oct 2026
( Updated: 11 Oct 2026
06:37 PM )
सोपोर में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन: ध्वस्त किए आतंकी ठिकाने, AK-47 से लेकर गोला बारूद तक हथियारों का जखीरा जब्त
Image Source- IANS/Nisar Malik
Advertisement

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आंतकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. उन्होंने सोपोर इलाके के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की है.

सुरक्षाबलों ने सोपोर पुलिस से मिले खुफिया इनपुट के बाद ये कार्रवाई की. जानकारी के आधार पर बोमाई पुलिस स्टेशन के इलाके में मुकाम चेरहार के जंगल में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, ग्रेनेड, इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस और अन्य संबंधित सामान बरामद किया गया. 

बम स्क्वॉयड टीम मौके पर पहुंची 

तलाशी अभियान के दौरान एक बड़े पत्थर के नीचे छिपाकर रखा गया नीला बैरल और एक बैग मिला. संदिग्ध विस्फोटक सामग्री की जांच और उसे सुरक्षित रूप से संभालने के लिए तुरंत बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया. 

AK-47 समेत IED बनाने का सामान बरामद

Advertisement

ऑपरेशन के दौरान हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामान बरामद किए गए. बरामद हथियारों/गोला-बारूद में दो असॉल्ट राइफलें सात मैगजीन और गोला-बारूद के साथ, चार पिस्तौल चार मैगजीन और गोला-बारूद के साथ, पांच राउंड वाला एक मल्टी ग्रेनेड लॉन्चर 11 हैंड ग्रेनेड, रिमोट कंट्रोल वाले तीन आईईडी, आठ डेटोनेटर और दो टाइमर शामिल हैं. 

UAPA एक्ट के तहत केस दर्ज 

इनके अलावा प्राइमा कॉर्ड, तार, बैटरी सेल, आईईडी से संबंधित पुर्जे और अन्य सामान शामिल हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद सामान को जरूरी सुरक्षा सावधानियों के साथ और कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया. 

Advertisement

इस मामले में बोमाई पुलिस स्टेशन में UAPA की धारा 13, 18, 20 और 23, आर्म्स एक्ट की धारा 7/25 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 5 के तहत FIR दर्ज की गई है. 

बरामद सामान के स्रोत और मालिकाना हक का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है. पुलिस टीम ने इसे छिपाने में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिशें भी तेज कर दी हैं. ताकि किसी बड़े नेटवर्क का पता लगाया जा सके. अधिकारी संभावित आतंकवादी संबंधों का भी पता लगाएंगे. 

यह भी पढ़ें- भारत ने निकाली UN की 'दोगलई', CJP पर की टिप्पणी तो मिला तगड़ा जवाब, कहा-आंतरिक मामलों में दखल बर्दाश्त नहीं करेंगे

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह बरामदगी सोपोर पुलिस के आतंकवाद विरोधी प्रयासों में एक बड़ी कामयाबी है. आगे की जांच में बरामद सामान को छिपाने से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने और इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान करने पर भी ध्यान दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें

With IANS Input

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें