पुलिस ने जारी किया दिपके की हिरासत का Video, आरोपों को बताया झूठा, दादी के निधन के बाद की थी घर भेजने की पेशकश, Video
दिल्ली पुलिस ने दिपके की दादी के निधन के बारे में जानकारी नहीं दिए जाने के आरोपों को झूठा करार दिया. पुलिस अधिकारी नेहा यादव ने Video जारी कर पोल खोली है.
Follow Us:
CJP के प्रदर्शन और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने पर उठ रहे सवालों के बीच दिल्ली पुलिस ने अपना पक्ष रखा. दिल्ली पुलिस की DCP PRO नेहा यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा, पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन के लिए कॉकरोच जनता पार्टी को कुछ शर्तों के साथ परमिशन दी गई थी, लेकिन CJP ने इन शर्तों का पालन नहीं किया. ऐसे में इस बार उन्हें प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई.
नेहा यादव ने CJP फाउंडर अभिजीत दिपके और अन्य नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर भी अपना रुख बताया. उन्होंने दिपके के आरोपों को झूठा बताया और कहा उन्हें हरसंभव मदद देने की कोशिश की गई. दरअसल, CJP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि दादी के निधन की खबर सुनकर अभिजीत दिपके ने पुलिस से बार-बार अपने कजिन से बात करवाने की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें सुना ही नहीं. इन आरोपों को खारिज करते हुए दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो भी जारी किया है.
दिल्ली पुलिस ने खोली पोल!
पुलिस ने एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें पुलिस ने दिपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी दी. साथ में उन्हें महाराष्ट्र अपने घर भेजने के हरसंभव इंतजाम करने की पेशकश भी की. इस वीडियो में लेडी पुलिस और एक अधिकारी दिपके से यह कहते हुए भी दिख रहे हैं कि अगर उन्हें परिवार में किसी से बात करनी है तो वह बात करवा सकते हैं.
When claims and reality differ, let the facts do the talking. #FactCheck #Truth #DPUpdates https://t.co/oiiDC6Pqht
— Delhi Police (@DelhiPolice) October 11, 2026
23 घंटे बाद रिहा हुए दिपके
दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ्लाइट के अंदर से हिरासत में लिया. करीब 23 घंटे बाद पुलिस ने उन्हें रिहा किया. उनके साथ Youtuber ध्रुव राठी को भी रिहा किया गया.
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में किसने लगाए शेम-शेम के नारे? जजों ने लगा दी फटकार, प्रदर्शनकारियों की हिरासत से जुड़ा मामला
यह भी पढ़ें
रिहाई के बाद CJP मे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस पर कई आरोप लगाए थे. आशुतोष रांका ने CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर इस्तीफे की मांग दोहराई. उधर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने विरोध को संवैधानिक अधिकार बताते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए, जबकि TMC सांसद सौगत रॉय और आप नेता गोपाल राय ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा. आशुतोष रांका ने कहा, ‘ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा होने तक हम पीछे नहीं हटेंगे. अभिजीत दिपके की दादी का निधन हो गया, जिसकी वजह से वो यहां नहीं हैं.’