जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'पीठ दिखाकर भागिएगा नहीं', ओपी राजभर की अखिलेश को चुनौती, कहा- JPNIC के 865 करोड़ का हिसाब दें, अयोध्या से लड़ें चुनाव

पहले CM योगी ने अखिलेश यादव को चुनौती दी थी, अब सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने कहा कि सपा प्रमुख जेपीएनआईसी के 865 करोड़ का हिसाब दीजिए और अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाइए.

Author
11 Oct 2026
( Updated: 11 Oct 2026
11:17 AM )
'पीठ दिखाकर भागिएगा नहीं', ओपी राजभर की अखिलेश को चुनौती, कहा- JPNIC के 865 करोड़ का हिसाब दें, अयोध्या से लड़ें चुनाव
Image Source-IANS
Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर राजभर ने जेपीएनआईसी के निर्माण पर खर्च हुए 865 करोड़ रुपये को लेकर सवाल उठाए और संचालन समिति में अखिलेश यादव के साथ डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव और सैफई परिवार के सदस्यों को शामिल किए जाने पर जवाब मांगा. उन्होंने अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती स्वीकार करने की बात दोहराते हुए अखिलेश यादव पर तंज भी कसा.

ओपी राजभर ने अखिलेश को दी चुनौती

राजभर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, "अखिलेश यादव, आज भारत रत्न लोकनायक जय प्रकाश नारायण जी की पावन जयंती है. उन्हें सादर नमन करते हुए आप से बस यही पूछना चाहता हूं कि आखिर लोकनायक के नाम पर आपने जेपीएनआईसी जैसा लूट का अड्डा बनाने का जो हसीन सपना पाला था, उसे 865 करोड़ रुपये खर्च करके भी अधूरा क्यों छोड़ दिया?" बता दीजिए 865 करोड़ में आपके जेब में कितना गया? जेपीएनआईसी की संचालन समिति में आपने खुद को रखा, डिंपल, धर्मेंद्र यादव और सैफई परिवार को क्यों बैठा रखा?

अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव?

Advertisement

राजभर ने आगे कहा, "जनता के पैसों से बनी इमारत के संचालन में परिवार को क्यों घुसा रखा था? आखिर वहां बनने वाले होटल, क्लब, जिम की कमाई किसकी जेब में जानी थी? जवाब जरूर दीजिएगा. और हां...सीएम योगी ने अयोध्या से लड़ने की आपकी चुनौती स्वीकार कर ली है. अब पीछे नहीं भागिएगा. वरना आपके लोडर कहेंगे कि हमारा नेता एसी, पीसी और ट्विटर से बाहर ही नहीं निकलता है."

ये भी पढ़ें: 'आमने-सामने हो मुकाबला...', अखिलेश को योगी की खुली चुनौती, बोले- अयोध्या से नामांकन करें, मैं भी चुनाव मैदान में उतरूंगा

राजभर ने कहा, "आइये, महाराज, भरिए अयोध्या से नामांकन और लड़िए. इसी बहाने आपको जमीनी सच्चाई तो पता चले कि इटावा-मैनपुरी के यादवलैंड के बाहर आपकी स्थिति क्या है. बस आखिर में इतना ही कहूंगा कि पीठ दिखाकर भागिएगा नहीं."

ये भी पढ़ें: कहां हैं अभिजीत दीपके, रांका और सौरव दास? दिल्ली पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट, मजिस्ट्रेट के सामने किया पेश

यह भी पढ़ें

राजभर ने इस पोस्ट के जरिए जेपीएनआईसी परियोजना की लागत, उसके अधूरे निर्माण और प्रस्तावित सुविधाओं के संचालन को लेकर अखिलेश यादव से सवाल भी किए.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें