जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'आमने-सामने हो मुकाबला...', अखिलेश को योगी की खुली चुनौती, बोले- अयोध्या से नामांकन करें, मैं भी चुनाव मैदान में उतरूंगा

सीएम योगी ने अखिलेश यादव को खुली चुनौती दी है. उन्होंने दो टूक कहा कि आएं अखिलेश अयोध्या से मैदान में, वो भी नामांकन करें, मैं भी करूंगा, हो जाए मुकाबला...चेलों से क्यों लड़ना, आमने-सामने हो मुकाबला.

Author
10 Oct 2026
( Updated: 10 Oct 2026
05:31 PM )
'आमने-सामने हो मुकाबला...', अखिलेश को योगी की खुली चुनौती, बोले- अयोध्या से नामांकन करें, मैं भी चुनाव मैदान में उतरूंगा
Image Source: IANS
Advertisement

CM योगी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दी. कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या से नामांकन करें, वह भी वहीं से चुनाव मैदान में उतरेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा, 'लड़ाई चेलों से क्यों? लड़ाई तो आमने-सामने होनी चाहिए.' उन्होंने कहा कि अयोध्या उनकी आस्था की स्थली है और वहां हो रहे विकास कार्यों की निगरानी के लिए वह लगातार जाते हैं. अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि अब अयोध्या में चुनावी मुकाबला भी आमने-सामने हो जाए. मुख्यमंत्री बलरामपुर के रेहरा बाजार विकासखंड के बिलरिया गांव में 803 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे.

अखिलेश को सीएम योगी की खुली चुनौती
 
मुख्यमंत्री योगी ने सपा अध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि सपा के बबुआ अभी से बौखला गए हैं. अभी तो विकास की शुरुआत हुई है, आगे बहुत कुछ होना बाकी है. उन्होंने कहा कि सपा सरकार में अयोध्या को तीन-चार घंटे बिजली मिलती थी. विकास में बाधाएं खड़ी की जाती थीं. आज वही अयोध्या रामराज्य के नए उदाहरण के रूप में त्रेतायुग का स्मरण करा रही है. उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में 80 प्रतिशत सीटों पर भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए जीतेगा. विपक्ष के हिस्से अधिकतम 20 प्रतिशत सीटें ही आएंगी.
 
सीमावर्ती क्षेत्र में छांगुर जैसे लोगों को नहीं पनपने देंगे

मुख्यमंत्री योगी ने सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करी और अवैध गतिविधियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां किसी छांगुर जैसे व्यक्ति को पनपने नहीं दिया जाएगा. किसी को डेमोग्राफी बदलने की छूट नहीं मिलेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सपा सरकार में यह क्षेत्र तस्करी और अपराधियों की गतिविधियों का केंद्र बन गया था. अब वही क्षेत्र विकास की नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है.

माफिया को संरक्षण देने वालों पर बरसे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पिछली सरकारों में माफिया और अपराधियों को संरक्षण मिलता था. अपराधियों के हौसले बुलंद थे और आम नागरिक भय के माहौल में रहते थे. अब प्रदेश में कानून का राज है. उन्होंने कहा कि सरकार अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. किसी माफिया को कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जाएगी. बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए जेल या जहन्नुम के अलावा तीसरा रास्ता नहीं है.
 
सपा का पीडीए परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी

सपा पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उसका पीडीए वास्तव में 'परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी' है. इसका दूसरा अर्थ 'प्रदेश डुबाऊ अलायंस' भी है. राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने दलितों, पिछड़ों और अन्य वर्गों की उपेक्षा की. एक सीट परिवार के सदस्य को दी गई, जबकि दूसरी धनबल के आधार पर बांटी गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के एजेंडे में परिवार के बाहर किसी के लिए स्थान नहीं है.
 
जीत पर पुरुषार्थ, हार पर ईवीएम को दोष

मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव जीतने पर ये दल इसे अपना पुरुषार्थ बताते हैं, जबकि हारने पर ईवीएम को दोष देते हैं. चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा करते हैं और न्यायालय पर टिप्पणी करते हैं. उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर भ्रष्टाचार, दंगों और अपराधियों को संरक्षण देने के आरोप लगाए. कहा कि प्रदेश में अब कोई दंगा नहीं कर सकता.
 
आपदा और वन्यजीव संघर्ष में 24 घंटे में मुआवजा

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आपदा में जनहानि होने पर पीड़ित परिवार को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने का निर्णय लिया गया है. मानव-वन्यजीव संघर्ष में जनहानि अथवा पशुहानि होने पर भी अगले 24 घंटे में मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश के साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है.
 
बलरामपुर में दस हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में बलरामपुर के लिए दस हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की धनराशि भेजी गई है. मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का सत्र शुरू हो चुका है. भवन तैयार होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकार्पण के लिए आमंत्रित किया जाएगा. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है. रिंग रोड, चीनी मिल विस्तार, थारू संग्रहालय और मथुरा घाट पुल का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि बलरामपुर को विकास के मामले में पिछड़ने नहीं दिया जाएगा.
 
लाभार्थियों को लैपटॉप, चेक और स्वीकृति पत्र

मुख्यमंत्री योगी ने विभागीय प्रदर्शनियां देखीं और छात्रा के विज्ञान मॉडल की सराहना की. एक बच्चे का अन्नप्राशन कराया. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में विकास यादव और मोहम्मद शादाब को लैपटॉप दिए. किरण वर्मा और हिमांश यादव को कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए चार-चार लाख रुपये की सहायता से संबंधित चाबियां सौंपीं. अजय कुमार पाल, हसन रजा और गुफरान अंसारी को युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत पांच-पांच लाख रुपये के चेक दिए. किसना देवी और ननका देवी को आवास स्वीकृति पत्र तथा गुड़िया वर्मा और पिंकी को आजीविका मिशन के तहत 45 लाख रुपये का चेक दिया.

ये भी पढ़ें: इधर CJP के प्रदर्शनकारियों पर क्रैकडाउन, उधर अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़! महाराष्ट्र में दादी का निधन
 
जनप्रतिनिधियों ने गिनाईं उपलब्धियां

बलरामपुर विधायक पल्टूराम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के रास्ते पर है. उन्होंने 2027 में सभी 403 विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत का दावा करते हुए लोगों से योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया. उतरौला विधायक रामप्रताप वर्मा ने कहा कि 2017 से पहले व्यापारी और महिलाएं भय के माहौल में रहते थे. योगी सरकार ने अपराधियों और माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर प्रदेश में शिक्षा और विकास को गति दी है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, विभागीय जांच को योगी सरकार ने बनाया पारदर्शी और जवाबदेह
 
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

यह भी पढ़ें

जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्रा और अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू तथा उतरौला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सविता गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें