जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी ने जताई हज करने की इच्छा, इस्लाम को बताया सबसे महान धर्म, BJP आगबबूला

कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी ने इस्लाम को ना सिर्फ सबसे महान करार दिया बल्कि उन्होंने हज करने, कुरान पढ़ने की भी इच्छा जताई है. उन्होंने आगे दावा किया कि इस्लाम को लेकर कई गलतफहमियां फैलाई जा रही हैं.

Author
31 Aug 2026
( Updated: 31 Aug 2026
03:44 PM )
कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी ने जताई हज करने की इच्छा, इस्लाम को बताया सबसे महान धर्म, BJP आगबबूला
Image Source-X/ @ians_india
Advertisement

कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी इस्लाम को लेकर कथित तौर पर विवादित टिप्पणी की है. उन्होंने इस्लाम को सबसे महान धर्म करार देते हुए दावा किया था कि इस्लाम के बारे में कई गलतफहमियां फैलाई जा रही हैं.

'इस्लाम दूसरों से महान धर्म...'

आपको बता दें कि पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के मौके पर कुकानूर में मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए आयोजित एक सामूहिक विवाह समारोह में बोलते हुए,  बसवराज रायरेड्डी ने कहा था कि इस्लाम एक महान धर्म है और हर धर्म से कुछ न कुछ सीखा जा सकता है.

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि इस्लाम के बारे में कई गलतफहमियां फैलाई जा रही हैं और उन्होंने कुरान का अध्ययन करने की इच्छा जताई. रायरेड्डी ने आगे कहा कि लोगों को अलग-अलग धर्मों का अध्ययन करना चाहिए और उसके पीछे के इतिहास को समझना चाहिए.

कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री ने हज यात्रा करने की भी इच्छा जताई

उच्च शिक्षा मंत्री ने हज यात्रा करने की इच्छा भी जताई और कहा कि उन्हें अभी तक ऐसा करने का मौका नहीं मिला है. रायरेड्डी ने जोर देकर कहा कि सभी धर्मों में अच्छे सिद्धांत होते हैं और इस्लाम इंसानियत को मजबूती से बढ़ावा देता है. उन्होंने धार्मिक कट्टरता और जातिवाद के खिलाफ भी आगाह किया. 

Advertisement

अब उनके बयानों की भाजपा नेताओं ने आलोचना की की है. केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री के बयान का कड़ा विरोध किया और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला. करंदलाजे ने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाया कि वे ऐसे बयान सिर्फ राहुल गांधी को खुश करने के लिए देते हैं. 

बीजेपी ने बसवराज रायरेड्डी के बयान पर बोला तीखा हमला

करंदलाजे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "आपको शर्म आनी चाहिए." उन्होंने रायरेड्डी पर उन ज्यादातर लोगों की भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगाया जिन्होंने उन्हें चुना था, जिनमें हिंदू धर्म और जगद्गुरु बसवन्ना की शिक्षाओं को मानने वाले लाखों लोग शामिल हैं.

Advertisement

शोभा करंदलाजे ने कहा, "बसवराज रायरेड्डी, आप उन ज्यादातर लोगों की भावनाओं का अपमान कर रहे हैं जिन्होंने आपको चुना था, जिनमें हिंदू धर्म और जगद्गुरु बसवन्ना की शिक्षाओं को मानने वाले लाखों लोग शामिल हैं. अगर रायरेड्डी सच में इस्लाम को पसंद करते हैं, तो उनमें इस धर्म को खुलेआम अपनाने और उसका प्रचार करने की हिम्मत होनी चाहिए."

उन्होंने कहा, "अगर आप सच में इस्लाम को पसंद करते हैं, तो कोई आपको इसे खुलेआम अपनाने और इसका प्रचार करने से नहीं रोक रहा है. साफ स्टैंड लेने की हिम्मत रखें. लोगों को गुमराह न करें, आप यहां तो हैं लेकिन आपकी सोच कहीं और है."

Advertisement

ये भी पढ़ें: ‘...महिलाओं को बक्से में संभाल कर रखें, बाहर ना निकलने दें’, मुस्लिमों के ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र के बयान पर बवाल

'राहुल गांधी को खुश करने के लिए कांग्रेसी दे रहे बयान'

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेताओं पर राहुल गांधी को खुश करने के लिए इतने निचले स्तर पर उतरने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि उनके बयानों से राजनीतिक अवसरवाद और लोगों से कटाव झलकता है. उन्होंने कहा, "यह दुखद है कि कांग्रेस नेता सिर्फ राहुल गांधी को खुश करने के लिए इतने निचले स्तर पर उतर रहे हैं. ऐसे बयान सिर्फ उनके राजनीतिक अवसरवाद और लोगों से कटाव को उजागर करते हैं."

ये भी पढ़ें: 'कर्मभूमि के लिए रहें वफादार, मातृभूमि का भी न भूलें फर्ज...', US में संघ प्रमुख ने समझाया प्रवासी भारतीयों का DNA

प्रियांक खड़गे ने किया रायरेड्डी का बचाव

Advertisement

यह भी पढ़ें

वहीं कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने रायरेड्डी का बचाव करते हुए कहा कि हर धर्म से कुछ न कुछ सीखा जा सकता है. खरगे ने कहा था, “बसवराज रायरेड्डी ने बहुत साफ तौर पर कहा है कि हर धर्म में, जिसमें इस्लाम भी शामिल है, कुछ न कुछ सीखने लायक है. इस्लाम, बौद्ध धर्म, जैन धर्म या नास्तिकता में कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें कोई भी अपना सकता है और अपनाना भी चाहिए. इसमें क्या बुराई है.”

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें