जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'हम किसी से डरते नहीं...', एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का करारा जवाब, मुकेश अंबानी ने कर दिया बड़ा चैलेंज!

Mukesh Ambani: रिलायंस कंपनी ने कहा कि Jio समेत सभी ऑपरेटरों को भारत के कानूनों और रेगुलेटरी नियमों का पालन करना होगा. रिलायंस के मुताबिक, उसकी सैटेलाइट सेवाएं जरूरी मंजूरियों का इंतजार कर रही हैं और भारतीय व विदेशी कंपनियों के लिए एक जैसी प्रक्रिया होनी चाहिए. कंपनी ने कहा कि वह कॉम्पिटिशन से कभी नहीं घबराई और ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के मौके के तौर पर देखती है.

Author
16 Oct 2026
( Updated: 16 Oct 2026
12:45 PM )
'हम किसी से डरते नहीं...', एलन मस्क के आरोपों पर रिलायंस का करारा जवाब, मुकेश अंबानी ने कर दिया बड़ा चैलेंज!
Image Source: IANS/ Twitter
Advertisement

Reliance Industries Limited:  रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने शुक्रवार को कहा कि भारत में सैटेलाइट संचार क्षेत्र के लिए बनाए गए नियम घरेलू और विदेशी सभी कंपनियों पर समान रूप से लागू होते हैं. कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब एलन मस्क ने स्टारलिंक को भारत में मंजूरी मिलने में आ रही नियामकीय बाधाओं को लेकर सवाल उठाए हैं.एक बयान में रिलायंस ने कहा, "हम सैटेलाइट कम्युनिकेशन क्षेत्र में कॉम्पिटिशन का स्वागत करते हैं, जिसमें स्टारलिंक भी शामिल है."कंपनी ने कहा, "जियो सहित हर कंपनी को भारत के लोगों की सेवा करनी है और देश के कानूनों तथा नीतियों का पालन करना है."

निवेश और नवाचार का स्वागत करता है भारत: रिलायंस

रिलायंस ने अपने बयान में कहा, "हाल के दिनों में रिलायंस और भारतीय बाजार को लेकर की गई टिप्पणियों के मद्देनजर हम तथ्यों को स्पष्ट करना चाहते हैं. हर भारतीय कंपनी की तरह रिलायंस भी ऐसे भारत में विकसित हुआ है, जो निवेश और नवाचार का स्वागत करता है, चाहे वह देश में विकसित हो या विदेश से आए, बशर्ते उससे लोगों के जीवन में सुधार हो."कंपनी ने आगे कहा कि यह खुलापन कानून के शासन पर आधारित है. "भारत सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि वह भारतीय और विदेशी, सभी आवेदकों के लिए समान प्रक्रिया अपनाती है. जियो की अपनी सैटेलाइट सेवाएं भी अभी विभिन्न मंजूरियों का इंतजार कर रही हैं."

Advertisement

कॉम्पिटिशन से नहीं डरता रिलायंस

रिलायंस ने कहा कि उसने कभी कॉम्पिटिशन से डर महसूस नहीं किया है. उसने कहा, "हम इसे इस बात की सबसे बड़ी परीक्षा मानते हैं कि ग्राहकों की बेहतर सेवा कौन दे सकता है. जियो ने भी वर्ष 2016 में भारत के अत्यंत प्रतिस्पर्धी दूरसंचार बाजार में एक नए खिलाड़ी के रूप में प्रवेश किया था, जब उसके पास एक भी ग्राहक नहीं था."कंपनी ने आगे बताया कि केवल 10 वर्षों में जियो ने 53 करोड़ से अधिक ग्राहकों का विश्वास जीता है और भारतीयों को दुनिया के सबसे बेहतर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तथा सबसे किफायती डेटा सेवाओं में से एक उपलब्ध कराई हैं.

स्टारलिंक को लाइसेंस मिला, लेकिन सेवाएं शुरू करने के लिए मंजूरियों का इंतजार

Advertisement

उल्लेखनीय है कि स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट संचार सेवाएं उपलब्ध कराने का लाइसेंस मिल चुका है, लेकिन वाणिज्यिक सेवाएं शुरू करने से पहले कंपनी को सुरक्षा संबंधी मंजूरियों और अन्य स्वीकृतियों की आवश्यकता है.

एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर साधा था निशाना

पिछले सप्ताह एलन मस्क ने स्टारलिंक के भारत में प्रवेश को लेकर अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी पर निशाना साधा था. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्हें व्यंग्यात्मक रूप से "प्रिय प्रधानमंत्री अंबानी" कहकर संबोधित किया और आरोप लगाया कि वे एकाधिकार बनाए रखना चाहते हैं तथा स्टारलिंक को प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति नहीं देना चाहते.मस्क ने एक्स पर लिखा था, "प्रिय प्रधानमंत्री अंबानी, मुझे यह समझने में देर हुई कि भारत में वास्तविक फैसले लेने वाले आप हैं, इसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं."उन्होंने आगे कहा, "स्वाभाविक रूप से आप भारत के लोगों पर अपना एकाधिकार बनाए रखना चाहेंगे, लेकिन क्या इसके बावजूद आप स्टारलिंक को प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देंगे?"

Advertisement

जिस बात का था डर, वही हो गया! नेहा बोरा ने बिगाड़ा CJP का खेल, अब डैमेज कंट्रोल में जुटे दिपके

सरकार ने निष्पक्ष प्रक्रिया का दिया भरोसा

यह भी पढ़ें

हालांकि भारत सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि सैटेलाइट संचार क्षेत्र में सभी कंपनियों के आवेदनों की समीक्षा निष्पक्ष और गैर-भेदभावपूर्ण प्रक्रिया के तहत की जा रही है..

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें