जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'चुनौतियों से निपटने के लिए कोई मॉडल नहीं', NEET PG परीक्षा ‘रद्द’ होने के बाद गर्माई राजनीति, CJP का सरकार पर हमला

जयपुर के एग्जाम सेंटर में NEET PG परीक्षा के बीच बिजली गुल हो गई. इसके बाद एग्जाम रद्द करना पड़ा. इस पर अब CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बड़ा निशाना साधा है.

Author
30 Aug 2026
( Updated: 30 Aug 2026
06:54 PM )
'चुनौतियों से निपटने के लिए कोई मॉडल नहीं', NEET PG परीक्षा ‘रद्द’ होने के बाद गर्माई राजनीति, CJP का सरकार पर हमला
Image Source- IANS/Screengrab
Advertisement

राजस्थान के एक एग्जाम सेंटर में बिजली गुल होने के बाद NEET PG परीक्षा रद्द करने का मामले पर राजनीति शुरू हो गई है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने परीक्षा के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने और तकनीकी समस्याओं को लेकर सरकार और परीक्षा प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं.

आशुतोष रांका ने कहा कि जब तक परीक्षा प्रणाली से जुड़ी संरचनात्मक समस्याओं का समाधान नहीं किया जाएगा, तब तक ऐसी अनियमितताएं और विवाद सामने आते रहेंगे. रविवार को देशभर में NEET PG परीक्षा आयोजित की गई थीं, लेकिन जयपुर के सीतापुर एग्जाम सेंटर में बीच परीक्षा बिजली गुल हो गई. इसके बाद छात्रों ने जमकर हंगामा किया. आखिरकार परीक्षा रद्द करनी पड़ी. 

CJP ने साधा निशाना 

आशुतोष रांका ने कहा कि परीक्षा केंद्रों की ऑडिटिंग, परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों की जवाबदेही और तकनीकी तैयारियों को लेकर गंभीर सवाल हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार परीक्षा प्रबंधन के मूल मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय केवल दावे और प्रचार करने में लगी हुई है. 

Advertisement

उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित आयुष पीजी परीक्षा में भी इसी तरह की समस्याएं सामने आई थीं और अब नीट पीजी परीक्षा में भी अभ्यर्थियों को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. रांका ने राजस्थान सरकार से मांग की कि जिन परीक्षा केंद्रों पर बार-बार अव्यवस्था सामने आ रही है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और आवश्यक होने पर ऐसे केंद्रों को परीक्षा संचालन से प्रतिबंधित किया जाए. CJP प्रवक्ता ने कहा,

‘परीक्षा के दौरान सर्वर और बिजली जैसी समस्याएं यह दर्शाती हैं कि सरकार के पास इन चुनौतियों से निपटने के लिए कोई प्रभावी योजना या स्पष्ट मॉडल नहीं है.’

फिर आंदोलन की दी चेतावनी 

Advertisement

आशुतोष रांका ने सवाल किया कि आखिर तकनीकी खामियों और परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों को रोकने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की मांगों और समस्याओं को सुनने के बजाय विरोध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने पर ज्यादा ध्यान दे रही है. उन्होंने कहा कि अगर छात्रों के मुद्दों का समाधान नहीं किया गया तो देशभर में आंदोलन और विरोध प्रदर्शन तेज हो सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- बिजली गुल, एग्जाम कैंसिल… राजस्थान के इस सेंटर में NEET PG परीक्षा रद्द, जमकर हंगामा, अब इस दिन होगी परीक्षा

छात्रों के प्रदर्शन को लोकतांत्रिक अधिकार बताते हुए रांका ने कहा कि युवाओं की समस्याएं वास्तविक हैं और सरकार का दायित्व है कि वह उनकी बात सुने और समाधान करे. उन्होंने IIT दिल्ली समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्रों के मुद्दों का भी उल्लेख किया और कहा कि अगर प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देगा तो विरोध प्रदर्शन स्वाभाविक रूप से जारी रहेंगे. 

सरकार से कार्रवाई की मांग 

Advertisement

आशुतोष रांका ने कहा कि छात्रों को डराने या उनकी आवाज दबाने की कोशिश करना समाधान नहीं है. उन्होंने सरकार से परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और तकनीकी सुधार सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि भविष्य में अभ्यर्थियों को ऐसी समस्याओं का सामना न करना पड़े. उन्होंने कहा कि अगर सरकार का ध्यान आंदोलन को खराब करने, आंदोलनकारियों को डराने, धमकाने में रहेगा तो ये आंदोलन और बड़े ही होंगे. 

दोबारा कब होगी परीक्षा? 

यह भी पढ़ें

एग्जाम सेंटर में बिजली गुल होने का मामला जयपुर के सीतापुरा सेंटर से सामने आया था. जहां NEET PG परीक्षा में अव्यवस्थाओं का आलम दिखा. परीक्षा केंद्र में ऐन वक्त पर बिजली गुल हो गई, जिससे हड़कंप मच गया. इसके बाद अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया. आखिरकार इस परीक्षा को कैंसिल करना पड़ा. अब दोबारा परीक्षा 5 सितंबर को होगी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें