जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मोहन भागवत के कार्यक्रम में खालिस्तानी समर्थकों का बवाल, तिरंगे को फाड़कर रौंदा, भारतीयों ने तुरंत दिया जवाब, Video

New York में RSS प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम में उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई जब खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय ध्वज का अपमान किया.

Author
30 Aug 2026
( Updated: 30 Aug 2026
05:56 PM )
मोहन भागवत के कार्यक्रम में खालिस्तानी समर्थकों का बवाल, तिरंगे को फाड़कर रौंदा, भारतीयों ने तुरंत दिया जवाब, Video
Image Source- NMF Input
Advertisement

अमेरिका में खालिस्तानी कट्टरपंथी समर्थकों ने भारतीयों से नफरत में सारी हदें पार कर दीं. यहां न्यूयॉर्क में खालिस्तानियों ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया. इस दौरान मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर प्रो-खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय ध्वज तिरंगे का अपमान किया. उन्होंने तिरंगे को फाड़ा, नीचे गिराया और पैरों से रौंदा. 

इस दौरान खालिस्तान समर्थकों ने भारत विरोधी और भारत सरकार विरोधी नारे भी लगाए. हालांकि कार्यक्रम में मौजूद लोगों और आयोजकों ने इस हरकत का घोर विरोध किया. जिसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई. 

भारतीयों ने सिखाया सबक 

हॉल के बाहर जो भारतीय मौजूद थे उन्होंने तुरंत इसका विरोध किया और खालिस्तान समर्थकों से भिड़ गए. लोगों ने इस तरह के प्रदर्शन का कड़ा विरोध जताया और उन्हें चीन पाकिस्तान का समर्थक करार दिया. इस दौरान भारतीय लोगों ने मेयर जोहरान ममदानी के नेतृत्व पर भी सवाल खड़े किए. क्योंकि जोहरान ममदानी खुद को भारतीय मूल का कहते हैं और भारतीयों का अपमान होते हुए देखते हैं. इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. 

RSS के कार्यक्रम का विरोध क्यों? 

Advertisement

दरअसल, प्रदर्शन में शामिल कुछ सिख संगठनों ने RSS पर हिंदू बहुसंख्यक राष्ट्र बनाने के वैचारिक एजेंडे को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया. प्रदर्शनकारियों ने इसी मुद्दे को लेकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध जताया. हालांकि कुछ समय के तनाव के बाद माहौल शांत हुआ, इस दौरान मोहन भागवत का संबोधन जारी रहा. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें