जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Nepal Floods: नेपाल बाढ़ में फंसीं एक्ट्रेस मानसी पारेख, पोस्ट शेयर कर बताया अपना हाल

Nepal Flash Floods: सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों को राहत भरी खबर दी है. मानसी पारेख ने बताया कि वह सुरक्षित हैं और फैंस से उनके लिए परेशान न होने की अपील की है. उनकी इस जानकारी के सामने आने के बाद परिवार, दोस्तों और फैंस ने राहत की सांस ली है.

Author
27 Aug 2026
( Updated: 27 Aug 2026
11:33 AM )
Nepal Floods: नेपाल बाढ़ में फंसीं एक्ट्रेस मानसी पारेख, पोस्ट शेयर कर बताया अपना हाल
Image Source: Mansi Parekh/Instagram
Advertisement

Actress Manasi Parekh Stranded in Nepal Floods: कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान तिब्बत के ग्यिरोंग इलाके में आई अचानक बाढ़ ने कई तीर्थयात्रियों और उनके परिवारों की चिंता बढ़ा दी. इसी यात्रा में इंडियन एक्ट्रेस मानसी पारेख भी शामिल थीं. वह सद्गुरु और ईशा फाउंडेशन (Isha Foundation) से जुड़े एक ग्रुप के साथ कैलाश मानसरोवर (Kailash Mansarovar Yatra)  की यात्रा पर गई थीं. जैसे ही इलाके में बाढ़ और कई यात्रियों के लापता होने की खबर सामने आई, मानसी के फैंस भी उनकी सुरक्षा को लेकर परशान हो गए.
हालांकि, अब एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों को राहत भरी खबर दी है. मानसी पारेख ने बताया कि वह सुरक्षित हैं और फैंस से उनके लिए परेशान न होने की अपील की है. उनकी इस जानकारी के सामने आने के बाद परिवार, दोस्तों और फैंस ने राहत की सांस ली है.

मानसी पारेख ने बताया- चीन में सुरक्षित हूं

26 अगस्त को मानसी पारेख ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी स्थिति के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वह फिलहाल चीन में सुरक्षित हैं और बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए लगातार प्रार्थना कर रही हैं. एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि जिंदगी कितनी अनिश्चित है, यह इस हादसे ने एक बार फिर महसूस करा दिया. 

Advertisement

मानसी ने ईश्वर का शुक्रिया अदा करते हुए बताया कि वह सुरक्षित हैं. उन्होने साथ ही कहा कि ईशा फाउंडेशन (Isha Foundation) की टीम बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने की कोशिश कर रही है. टीम लापता लोगों का पता लगाने और यात्रियों को सुरक्षित घर वापस पहुंचाने के प्रयासों में भी जुटी हुई है. मानसी ने लोगों से अपील की कि वे प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना करें.

Nepal Floods: नेपाल बाढ़ आपदा में 100 से ज्यादा भारतीय लापता, MEA ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

सद्गुरु के साथ होटल में हैं एक्ट्रेस

मानसी पारेख ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में अपनी स्थिति को लेकर और जानकारी दी, उन्होंने बताया कि वह सद्गुरु के साथ चीन के एक होटल में ठहरी हुई हैं. फिलहाल वह चीनी सरकार की ओर से आगे के निर्देश मिलने का इंतजार कर रही हैं.

Advertisement

Nepal Floods: नेपाल बाढ़ में सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन के 77 तीर्थयात्री चीन बॉर्डर से लापता, कोलकाता का 32 सदस्यीय समूह भी गायब
मानसी के सुरक्षित होने की खबर सामने आते ही उनके फैंस को बड़ी राहत मिली. सोशल मीडिया पर उनकी सुरक्षा को लेकर लगातार चिंता जताई जा रही थी. ऐसे में खुद एक्ट्रेस का सामने आकर अपनी स्थिति स्पष्ट करना उनके चाहने वालों के लिए राहत भरा रहा.

अब भी कई यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता

ग्यिरोंग इमिग्रेशन सेंटर के आसपास अचानक आई बाढ़ ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए लोगों के सामने मुश्किल हालात खड़े कर दिए हैं. जिस समय बाढ़ आई, उस वक्त कई तीर्थयात्री वहां मौजूद थे और यात्रा पूरी करके वापस लौटने की तैयारी में थे. मानसी पारेख के सुरक्षित होने की खबर जरूर राहत देने वाली है, लेकिन प्रभावित इलाके में मौजूद दूसरे यात्रियों को लेकर अभी भी चिंता बनी हुई है. बचाव दल और संबंधित अधिकारी लापता लोगों का पता लगाने और प्रभावित यात्रियों को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहे हैं. इस मुश्किल घड़ी में यात्रियों के परिवार अपने अपनों की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें