जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

यूपी में सरकारी सेवाओं का नया डिजिटल प्लेटफॉर्म, CM योगी ने लॉन्च किया UP कॉस पोर्टल

UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी कॉस पोर्टल व वेबसाइट की लॉन्चिंग की. यूपी कॉस पोर्टल से आउटसोर्स निगमकर्मियों को बड़ी सुविधाएं भी मिलेंगी. इसके जरिए ऑनलाइन माध्यम से भर्ती व जॉइनिंग प्रक्रिया की जानकारी मिलेगी.

Author
02 Sep 2026
( Updated: 02 Sep 2026
04:45 PM )
यूपी में सरकारी सेवाओं का नया डिजिटल प्लेटफॉर्म, CM योगी ने लॉन्च किया UP कॉस पोर्टल
Image Source: UP Information Department
Advertisement

CoS Portal: योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के लगभग लगभग पांच लाख आउटसोर्स कार्मिकों को बड़ी सौगात दी है. उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के बाद अब नियोक्ता द्वारा न आउटसोर्स कर्मियों का शोषण हो पाएगा और न ही उनके साथ अन्याय हो पाएगा. पहली बार सम्मानजनक मानदेय सुनिश्चित हुआ. इसके साथ ही इससे सामाजिक सुरक्षा मिलेगी. पांच साल में रिवीजन होगा; साथ ही नियुक्ति प्रक्रिया में नियोक्ता का मनमानापन भी नहीं चल पाएगा.

मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया यूपी कॉस पोर्टल 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी कॉस पोर्टल व वेबसाइट की लॉन्चिंग की. यूपी कॉस पोर्टल से आउटसोर्स निगमकर्मियों को बड़ी सुविधाएं भी मिलेंगी. इसके जरिए ऑनलाइन माध्यम से भर्ती व जॉइनिंग प्रक्रिया की जानकारी मिलेगी. समय पर मानदेय व सरकारी लाभ के साथ ही आउटसोर्स कर्मियों की पूरी जानकारी एक जगह मिलेगी. इससे उपस्थिति की सटीक जानकारी व छुट्टी का प्रबंधन भी सुनिश्चित होगा. यहां शिकायत और समाधान की भी सुविधा होगी. समय पर ईपीएफ अंशदान व ईएसआईसी का लाभ सुनिश्चित होगा. पोर्टल पर विभाग, एजेंसी और आउटसोर्सकर्मियों के लिए एक ही मंच होगा. 

'श्रम का शोषण न हो, अन्याय न हो...', CM योगी ने किया यूपीसीओएस का शुभारंभ, 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को मिलेगा लाभ

एमओयू का किया गया हस्तांतरण

भारतीय स्टेट बैंक के साथ आउटसोर्स कर्मियों को मिलने वाले लाभ व सामाजिक सुरक्षा के लिए एसबीआई के साथ एमओयू का हस्तांतरण भी किया गया.

मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स कर्मियों को वितरित किये चेक 

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में आउटसोर्स कर्मियों को चेक भी वितरित किये. इस दौरान लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई. सीएम के हाथों इन्हें मिला चेक- 
रोहित कुमार- फर्राश- सचिवालय प्रशासन विभाग     
कसिन खान- रात्रि चौकीदार- सचिवालय प्रशासन विभाग
सरिता-सफाई कर्मी- सचिवालय प्रशासन विभाग
आशु कुमार- फर्राश- सचिवालय प्रशासन विभाग
अरविंद कुमार यादव- वाहन चालक- सचिवालय प्रशासन विभाग
रामकुमार- माली- सचिवालय प्रशासन विभाग
जितेंद्र प्रसाद- पंप ऑपरेटर नगर निगम लखनऊ 
राजू कन्नौजिया- पंप ऑपरेटर नगर निगम लखनऊ
हंसराज सिंह- पंप ऑपरेटर नगर निगम लखनऊ
दिलीप कुमार- पंप ऑपरेटर नगर निगम लखनऊ
अंजनी कुमार- पंप ऑपरेटर नगर निगम लखनऊ 
नरेंद्र तिवारी- पंप ऑपरेटर नगर निगम लखनऊ 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें