जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Nagaon By-Election: BJP का टिकट मिलने के बाद देवाशीष शर्मा बोले-नगांव की जनता विकास चाहती है, जीत निश्चित

भाजपा प्रत्याशी देवाशीष शर्माने कहा कि नगांव के लोग विकास चाहते हैं. जनता को नई सुविधाएं, बेहतर शिक्षा और नई पीढ़ी के लिए नए अवसर चाहिए और भाजपा ही इन अपेक्षाओं को पूरा कर सकती है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जनता के समर्थन और ईश्वर की कृपा से पार्टी को विजय मिलेगी.

Author
11 Sep 2026
( Updated: 11 Sep 2026
06:34 PM )
Nagaon By-Election: BJP का टिकट मिलने के बाद देवाशीष शर्मा बोले-नगांव की जनता विकास चाहती है, जीत निश्चित
Image Credit: IANS Video Grab
Advertisement

असम के नगांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा का टिकट मिलने के बाद देवाशीष शर्मा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.उन्होंने टिकट मिलने के बाद पार्टी नेतृत्व और क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा इस चुनाव को पूरी गंभीरता और मेहनत के साथ लड़ेगी.शर्मा ने दावा किया कि नगांव की जनता विकास चाहती है और इसी वजह से उपचुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है.

 देवाशीष शर्मा ने पीएम मोदी समेत पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

देवाशीष शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं का टिकट देने के लिए धन्यवाद किया.उन्होंने नगांव के विधायक समेत उन सभी लोगों का भी आभार जताया, जिन्होंने पिछले करीब एक महीने से उनके राजनीतिक सफर में मार्गदर्शन देने के साथ ही विश्वास जताया.

Advertisement

‘अल्पसंख्यक बहुल सीट है नगांव’

शर्मा ने कहा कि नगांव की जनता ने उन्हें जो प्यार और समर्थन दिया है, उसके लिए वह सभी मतदाताओं के आभारी हैं.भाजपा प्रत्याशी ने नगांव को अल्पसंख्यक-बहुल सीट बताते हुए कहा कि पार्टी किसी भी तरह के अति-आत्मविश्वास में नहीं रहेगी.मुख्यमंत्री ने भी कार्यकर्ताओं को ओवर कॉन्फिडेंट नहीं होने की सलाह दी है.इसलिए भाजपा पूरी मेहनत और रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

‘जनता तय करेगी विकास के लिए किसे चुना जाए’

शर्मा ने कहा कि नगांव के लोग विकास चाहते हैं.जनता को नई सुविधाएं, बेहतर शिक्षा और नई पीढ़ी के लिए नए अवसर चाहिए और भाजपा ही इन अपेक्षाओं को पूरा कर सकती है.उन्होंने उम्मीद जताई कि जनता के समर्थन और ईश्वर की कृपा से पार्टी को विजय मिलेगी.

विपक्ष की ओर से की जा रही बयानबाजी पर देवाशीष शर्मा ने कहा कि उनके दावे वास्तविक स्थिति को नहीं दर्शाते.नगांव में कांग्रेस से जुड़े कई लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं और इससे राजनीतिक माहौल में बदलाव दिखाई दे रहा है.क्षेत्र में लोगों के बीच यह धारणा बन रही है कि कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं का अपनी पार्टी पर भरोसा कम हो रहा है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि जनता को यह तय करना होगा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए किस राजनीतिक ताकत को चुनना चाहती है.अगर किसी कांग्रेस प्रत्याशी को केवल भावनात्मक आधार पर जिताया जाता है, तो संसद में अकेले बैठकर क्षेत्र के विकास के लिए पर्याप्त काम करना मुश्किल होगा.नगांव में नए स्कूल और कॉलेज, युवाओं के लिए बेहतर अवसर और व्यापक विकास की जरूरत है.इन योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के साथ बेहतर समन्वय जरूरी है, जिसे भाजपा प्रभावी ढंग से कर सकती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें