Advertisement

Loading Ad...

ऋषिकेश AIIMS में पकड़ा गया ‘मुन्नाभाई’; मेडिकल छात्र की चप्पल के अंदर था मोबाइल, ऐसे हुआ खुलासा, वीडियो वायरल

ऋषिकेश एम्स में परीक्षा सेंटर में प्रवेश से पहले छात्रों की चेकिंग चल रही थी. इस दौरान सुरक्षा गार्ड ने एक ऐसे छात्र को पकड़ा जो चप्पल में मोबाइल फ़ोन छुपाकर ले जा रहा था. सुरक्षाकर्मियों ने उसे जिस तरह पकड़ा और जो दिखा वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Rishikesh AIIMS (Screengrab)
Loading Ad...

उत्तारखंड के ऋषिकेश AIIMS से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक परीक्षा के दौरान रूटीन जांच के वक्त एक छात्र की ऐसी चोरी पकड़ी गई है जिसे देख हर कोई दंग रह गया है. लोग कहने लगे हैं कि जिस मुन्नाभाई को अब तक लोगों ने फिल्मों में देखा था वो मुन्नाभाई  सच में भी होता है. जी हां, हकीकत में ऋषिकेश AIIMS से MBBS बनने का ख्वाब पाले एक मुन्नाभाई को धर दबोचा गया. जिस मेडिकल की पढ़ाई को सबसे कठिन माना जाता है, जिस ऋषिकेश एम्स में डॉक्टर बनने का सपना लिए हज़ारों छात्र दिन-रात मेहनत करते हैं, वहां एक छात्र ने ऐसी डिजिटल डकैती की कोशिश की जिसे देख आपके पैरों तले ज़मीन खिसक जाएगी.

क्या है AIIMS ऋषिकेश में छात्र की चोरी का मामला?

दरअसल मेडिकल के छात्रों की परीक्षा चल रही थी, लेकिन इस सन्नाटे के पीछे एक शातिर दिमाग चालाकी से सुरक्षा जांच में सेंध लगाकर चीटिंग की चालें चल रहा था. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि परीक्षा के लिए छात्र लाइन में लगकर एंट्री कर रहे हैं. इसी बीच एक ऐसा छात्र पकड़ा जाता है जो नक़ल के लिए चप्पल में मोबाइल छुपाकर लाता है, वो भी शातिर तरीके से.

Loading Ad...

हैरानी की बात तो ये है कि मेडिकल के छात्रों की परीक्षा है तो ज़ाहिर सी बात है कि सिक्योरिटी भी उतनी ही टाइट होगी, लेकिन इस नक़ल माफिया के चेहरे पर ना तो जरा भी हिचकिचाहट थी ना डर था. हालाकि उसके नापाक इरादे शुरू होने से पहले ही फेल हो गए.

Loading Ad...

कैसे पकड़ में आया छात्र?
हुआ कुछ ये कि सुरक्षा जांच के दौरा गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मी ने छात्र की चाल में थोड़ी सी लड़खड़ाहट देखी. किसी को अंदाज़ा नहीं था कि इस मामूली सी दिखने वाली चप्पल के भीतर चीटिंग एक पूरा कंट्रोल रूम फिट है. जैसे ही गार्ड ने चप्पल के सोल को चीरा, अंदर से निकला एक मोबाइल फोन. फिर क्या था, उसे वहीं रोक दिया गया. इसके बाद ना सिर्फ इस छात्र को पेपर देने से रोका गया बल्कि हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई भी की जा रही है.

Loading Ad...

आपको बता दें कि ये कार्रवाई ऐसे वक्त में हुई है जब उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दो टूक नकल माफियाओं को चेतावनी दे रखी है कि उन्हें किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और परीक्षा की शुचिता हर कीमत पर बरकरार रखी जाएगी.

यह भी पढ़ें

आपको बता दें कि धामी सरकारने साफ-साफ कह रखा है कि नकल करोगे, तो नस्लें बर्बाद हो जाएंगी. उन्होंने पुलिस प्रशासन को खुली छूट दे रखी है, STF भी ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. इसी सख्ती का नतीजा है कि किसी भी मुन्नाभाई को बख्शा नहीं जा रहा है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...