जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए AAP नेता, छावनी में बदला लुटियंस जोन, चप्पे-चप्पे पर दिल्ली पुलिस

Jantar Mantar Protest: प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सौरभ भारद्वाज समेत कई कार्यकर्ता और प्रदर्शनकारी पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस ने कई लोगों को हिरसत में लिया है.

Author
02 Oct 2026
( Updated: 02 Oct 2026
11:01 AM )
जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए AAP नेता, छावनी में बदला लुटियंस जोन, चप्पे-चप्पे पर दिल्ली पुलिस
Image Source: IANS
Advertisement

Saurabh Bhardwaj Arrest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर इस समय चुनाव आयोग, SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों का प्रदर्शन हो रहा है.  AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करने जंतर-मंतर पहुंचे थे. हालांकि पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया. वहीं सौरभ भारद्वाज ने प्रदर्शनकारी से कहा कि वह बिना कार के जंतर-मंतर पहुचे हैं और दूसरे लोग भी यहा आ सकतेहैं. दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि इलाके में कानून-व्यवस्था और यातायात को बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

पुलिस ने लागू की BNSS की धारा 163

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, इसका उद्देश्य किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकना, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और नई दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में यातायात को सामान्य बनाए रखना है. इसके साथ ही राजधानी के कई VVIP और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है. पुलिस की ओर से लोगों से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है.

बिना अनुमति प्रदर्शन पर रोक

Advertisement

पुलिस के आदेश के तहत बिना पूर्व लिखित अनुमति के सभा, जुलूस, धरना या प्रदर्शन करने पर रोक है. आदेश में पांच या उससे अधिक लोगों के एक जगह इकट्ठा होने, नारेबाजी करने और सार्वजनिक स्थान पर भाषण देने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है.. इसके अलावा हथियार, लाठी-डंडे, तलवार, ईंट-पत्थर, बैनर या प्लेकार्ड जैसी वस्तुएं लेकर चलने पर भी रोक है. इसी वजह से जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोककर हिरासत में लिया है.

'मुझे कोई शर्म नहीं...' 30 हजार के जूतों का जिक्र कर बुरे फंसे अभिजीत दिपके, CJP की फंडिंग पर खुल गई सारी पोल

मुंबई में भी विरोध, देशभर में आंदोलन का ऐलान

Advertisement

दिल्ली के अलावा मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया है. पार्टी ने देश के अलग-अलग हिस्सों में आंदोलन शुरू करने की बात कही है...

 

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें