जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

PM मोदी ने स्मित मच्छार से की फोन पर बात, कैप्टन ने सुनाया घटना का खौफनाक किस्सा; बताया कैसे किया हमलावर का सामना

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर बात की. स्मित ने घटना का अनुभव साझा किया, जबकि PM मोदी ने उनकी बहादुरी की सराहना करते हुए जल्द स्वस्थ होने की कामना की. कैप्टन का अबू धाबी में इलाज चल रहा है

PM मोदी ने स्मित मच्छार से की फोन पर बात, कैप्टन ने सुनाया घटना का खौफनाक किस्सा; बताया कैसे किया हमलावर का सामना
Image Source: IANS / Screengrab
Advertisement

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में जानलेवा हालात के बीच अपनी सूझबूझ और हिम्मत से बड़ा हादसा टालने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात की. बातचीत के दौरान स्मित ने प्रधानमंत्री को उस खौफनाक घटना के बारे में बताया और यह भी साझा किया कि मुश्किल वक्त में उन्हें किस बात से हिम्मत मिली.

कैप्टन ने PM मोदी से क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी से बात करते हुए कैप्टन स्मित भावुक दिखाई दिए. इस दौरान उन्होंने बताया कि जब उनपर हमला हुआ तो उनके दिमाग़ में सिर्फ़ एक बात थी कि किसी को भी मरने नहीं दे सकते. ऐसी स्थिति में हिम्मत के लिए वो हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे. कैप्टन स्मित पीएम मोदी के हुई इस बातचीत को अपनी ज़िंदगी का बेहद ख़ास पल बताया, उन्होंने आगे यह भी कहा कि वो कभी सोचे भी नहीं थे की उनको प्रधानमंत्री से बात करने का अवसर मिलेगा. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को अपना सबसे बड़ा आदर्श बताया 

Advertisement

कॉकपिट में मचा था ऐसा बवाल

जानकारी के मुताबिक, कैप्टन स्मित मच्छार 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की FZ1073 फ्लाइट के कप्तान थे. उड़ान के दौरान कॉकपिट में कैप्टन और को-पायलट के बीच गंभीर झड़प हुई.  को-पायलट ने कैप्टन पर हमला किया और विमान तेजी से नीचे आने लगा. करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई महज कुछ सेकंड में कम होने की बात सामने आई है. घटना की पूरी परिस्थितियों और मकसद की जांच अभी जारी है. इस दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे. इसके बाद यात्रियों और क्रू के सदस्यों ने अंदर पहुंचकर हमलावर को काबू किया. फ्लाइट में मौजूद दो अन्य फ्लाईदुबई पायलटों ने भी स्थिति संभालने में मदद की. इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक की ओर डायवर्ट किया गया और वहां सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.

यह भी पढ़े: नीरजा से स्मित तक...साल बदले, पर नहीं बदला भारतीयों का जज्बा! आसमान में देश का इकबाल बुलंद करने वाले भारत के दो नगीने

Advertisement

खून से लथपथ होने के बावजूद बचा ली सबकी ज़िंदगी 

कैप्टन स्मित को हमले में गंभीर चोटें आईं, लेकिन उन्होंने मुश्किल हालात में भी संयम बनाए रखा. उनके इस कदम को विमान में मौजूद यात्रियों और क्रू की मदद ने आगे बढ़ाया और संभावित बड़ी त्रासदी टल गई. फ्लाइट में क़रीब 174 से अधिक लोग सवार थे. घटना के बाद भारतीय पायलट के साहस की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हुई.

यह भी पढ़े: 'एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया...', PM मोदी ने कैप्टन स्मित के साहस को किया सलाम, बोले- हर देशवासी को इस पर गर्व

PM मोदी पहले परिवार से भी कर चुके हैं बात

कैप्टन स्मित से बातचीत से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके परिवार से भी बात की थी. पीएम ने उनके माता-पिता और पत्नी से बातचीत कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया था. इसके बाद उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रम में भी कैप्टन स्मित की बहादुरी का उल्लेख किया. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत कई नेताओं ने भी कैप्टन स्मित और विमान में मौजूद लोगों की बहादुरी की तारीफ की है. नेतन्याहू ने कहा कि इस कार्रवाई से एक बड़ी त्रासदी टल गई. हालांकि, घटना के पीछे की वजह और हमले का मकसद अभी जांच का विषय है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि अब कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद की जा रही है. जिस तरह गंभीर खतरे के बीच उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी, उसने उन्हें दुनिया भर में चर्चा का केंद्र बना दिया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें