Delhi Metro Alert: 11 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, यहां मिलेगी इंटरचेंज की सुविधा; DMRC ने जारी की एडवाइजरी
Delhi Metro 11 Station Closed: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी DMRC ने भी सुरक्षा कारणों से 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रखने का फैसला किया है. ऐसे में अगर आप आज दिल्ली में मेट्रो या इन रास्तों से सफर करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले अपना रूट जरूर चेक कर लें.
Follow Us:
Jantar Mantar Protest: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज जंतर-मंतर पर होने वाले बड़े प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसका असर शहर के ट्रैफिक और मेट्रो सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है. ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख रास्तों पर बदलाव और डायवर्जन की जानकारी दी है, वहीं दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी DMRC ने भी सुरक्षा कारणों से 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रखने का फैसला किया है. ऐसे में अगर आप आज दिल्ली में मेट्रो या इन रास्तों से सफर करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले अपना रूट जरूर चेक कर लें.
11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि अगले आदेश तक 11 मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए प्रवेश और निकास बंद रहेगा. इनमें जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन शामिल हैं..
इसका मतलब है कि इन स्टेशनों पर यात्री फिलहाल बाहर से मेट्रो में प्रवेश नहीं कर पाएंगे और न ही इन स्टेशनों से बाहर निकल सकेंगे. प्रदर्शन को देखते हुए भीड़ और सुरक्षा से जुड़ी किसी भी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया है.
इन 4 स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी
हालांकि यात्रियों के लिए एक राहत की बात भी है. राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी. यानी यात्री इन स्टेशनों का इस्तेमाल मेट्रो की दूसरी लाइन में जाने के लिए कर सकेंगे, लेकिन इन स्टेशनों पर सामान्य एंट्री और एग्जिट बंद रहेगा.
बंद रहने वाले 11 मेट्रो स्टेशन
जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, नई दिल्ली
Service Update The entry and exit at the following metro stations will remain closed till further notice. However, interchange facility will remain available at Rajiv Chowk, Mandi House, New Delhi and Central Secretariat stations: 1. Janpath 2. Patel Chowk 3. Central… pic.twitter.com/hjBvhNwdKW
— IANS (@ians_india) October 2, 2026
नई दिल्ली में लागू हुई धारा 163
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता यानी BNSS की धारा 163 लागू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, इसका मकसद इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और ट्रैफिक को सामान्य बनाए रखना है.नई दिल्ली के कई संवेदनशील और VVIP इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है.
यह भी पढ़ें
पुलिस के आदेश के अनुसार बिना पहले से लिखित अनुमति के सभा, जुलूस, धरना या प्रदर्शन करने पर रोक रहेगी. पांच या उससे ज्यादा लोगों के एक जगह इकट्ठा होने, नारेबाजी करने और सार्वजनिक रूप से भाषण देने पर भी पाबंदी लगाई गई है. इसके अलावा हथियार, लाठी, डंडे, तलवार, ईंट-पत्थर, बैनर या प्लेकार्ड जैसी चीजें लेकर चलने पर भी रोक है.