ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बंगाल TMC चीफ और ‘दीदी’ की करीबी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
चंद्रिमा भट्टाचार्य की गिनती पार्टी के टॉप लीडरशिप में होती है, उनके इस्तीफे से TMC को बड़ा झटका लगा है. पिछली TMC सरकार में वे मंत्री भी रह चुकी हैं.
Follow Us:
Bengal TMC Chief Chandirma Bhattacharya Resign: सत्ता गंवाई, सांसद गंवाए, विधायक गंवाए, नौबत पार्टी तक के गंवाने की आ गई, लेकिन बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही. अब उनकी करीबी और बंगाल में तृणमूल की चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया.
चंद्रिमा भट्टाचार्य की गिनती पार्टी के टॉप लीडरशिप में होती है, उनके इस्तीफे से TMC को बड़ा झटका लगा है. चंद्रिमा ने इस्तीफा देते हुए कहा, 3 जून को कालीघाट में हुई एक मीटिंग में मुझे स्टेट प्रेसिडेंट का पद दिया गया था. जिस पद से अपना इस्तीफा देती हूं.
चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी को लिखा लेटर
जानकारी के मुताबिक, टीएमसी की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को एक पत्र लिखकर अपने इस फैसले की जानकारी दी है.
अपने इस्तीफे में चंद्रिमा भट्टाचार्य ने लिखा कि वह 3 जून 2026 को कालीघाट में हुई बैठक में उन्हें सौंपे गए अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रही हैं, साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वह वर्तमान में पार्टी में संभाल रहे सभी अन्य पदों से भी अपना इस्तीफा दे रही हैं.
उन्होंने पत्र में यह भी कहा कि वह अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस और उससे जुड़े अन्य संगठनों के विभिन्न बैंक खातों की अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता (ऑथराइज्ड सिग्नेटरी) के रूप में अपनी जिम्मेदारी वापस ले रही हैं. इसके अलावा उन्होंने खुद को चुनाव आयोग के सामने ममता बनर्जी की अधिकृत प्रतिनिधि (ऑथराइज्ड पर्सन) के रूप में भी नाम वापस लेने की घोषणा की.
चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी के लिए लिखा, उनके मन में हमेशा उनके लिए सर्वोच्च सम्मान रहेगा और भविष्य में भी वह उनका सम्मान करती रहेंगी.
कौन हैं चंद्रिमा भट्टाचार्य?
चंद्रिमा भट्टाचार्य पश्चिम बंगाल की मंत्री रह चुकी हैं. उनकी गिनती ममता बनर्जी के के सबसे करीबी सहयोगियों में होती है. TMC सरकार में फाइनेंस, हेल्थ और फैमिली वेलफेयर, लैंड रिफॉर्म्स, और रिफ्यूजी और रिहैबिलिटेशन राज्य मंत्री का पदभार संभाल चुकी हैं.
यह भी पढ़ें- अखिलेश के बाद ममता से मिली जया बच्चन, अभिषेक ने छुए पैर, मुलाकात से गरमाई राजनीति
यह भी पढ़ें
चंद्रिमा भट्टाचार्य का यह इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब कुछ सप्ताह पहले ही उन्हें उत्तर 24 परगना जिले की दमदम उत्तर विधानसभा सीट पर चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. इस सीट पर उन्हें 76,880 वोट मिले थे, लेकिन BJP के उम्मीदवार सौरव सिकदार ने उन्हें 26,404 वोटों से हरा दिया.