जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मानदेय बढ़ने से आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं में खुशी की लहर, बोलीं- जिम्मेदारियों का सम्मान हुआ, हमारे परिवार के लिए भी बड़ी राहत

आंगनवाड़ी कार्यकत्री गीता ने कहा कि मानदेय में बढ़ोतरी सभी के लिए बड़ी खुशी की बात है. परिवार के लिए पांच लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलना भी बड़ी राहत है. सरकार ने उनकी मेहनत और जिम्मेदारियों को समझा है.

Author
09 Sep 2026
( Updated: 09 Sep 2026
01:19 PM )
मानदेय बढ़ने से आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं में खुशी की लहर, बोलीं- जिम्मेदारियों का सम्मान हुआ, हमारे परिवार के लिए भी बड़ी राहत
Image Credit: Facebook/yogiadityanath.in
Advertisement

प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा से उनमें खुशी की लहर है. कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने इसे अपने श्रम और जिम्मेदारियों के सम्मान के साथ-साथ परिवार के लिए बड़ी राहत बताया है.

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय आठ हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये और सहायिकाओं का चार हजार रुपये से बढ़ाकर छह हजार रुपये करने की घोषणा की. साथ ही कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और उनके परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा देने का भी एलान किया. सरकार की इस घोषणा को लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यकत्रियों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया.

CM योगी से 'हनुमान अंश' की टीम ने की मुलाकात, फिल्म की कहानी और कलाकारों को लेकर मुख्यमंत्री ने कही खास बात

बच्चों व महिलाओं तक योजनाएं पहुंचाने में अहम भूमिका
मीरजापुर के आंगनवाड़ी केंद्र चिल्ह तृतीय की कार्यकत्री विद्यादेवी ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में कार्यकत्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका है. बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से लेकर महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने तक कार्यकत्रियां जिम्मेदारी निभाती हैं. मानदेय बढ़ने से बहुत खुशी हुई है. सरकार ने कैशलेस इलाज की सुविधा से जोड़कर उनके श्रम का सम्मान किया है.

Advertisement

सहायिकाओं में भी बढ़ा उत्साह
मीरजापुर के आंगनवाड़ी केंद्र मलाधरपुर प्रथम की सहायिका क्रांति देवी ने कहा कि मानदेय बढ़ने और कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की घोषणा से उनके जैसी हजारों सहायिकाओं में उत्साह बढ़ा है. सरकार का यह कदम उनके परिवार के लिए भी राहत और खुशी लेकर आया है. बढ़ा हुआ मानदेय घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मददगार होगा.

आंगनवाड़ी केंद्र अमोई द्वितीय की कार्यकत्री संजीता देवी ने कहा कि मानदेय बढ़ने और कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलने से उन्हें अपने दायित्वों को और बेहतर ढंग से निभाने की प्रेरणा मिलेगी.

आंगनबाड़ी समारोह में CM योगी का खास अंदाज, बच्चियों का कराया अन्नप्राशन, कार्यकत्रियों को दी साड़ी

जिम्मेदारी निभाने का उत्साह और बढ़ा
मेरठ की नव नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्री राखी ने कहा कि नियुक्ति मिलना उनके लिए बेहद खुशी का पल है. इसके साथ सरकार ने मानदेय बढ़ाकर और परिवार के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा देकर बड़ी राहत दी है. इससे जिम्मेदारी निभाने का उत्साह और बढ़ा है.

आंगनवाड़ी कार्यकत्री गीता ने कहा कि मानदेय में बढ़ोतरी सभी के लिए बड़ी खुशी की बात है. परिवार के लिए पांच लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलना भी बड़ी राहत है. सरकार ने उनकी मेहनत और जिम्मेदारियों को समझा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

कार्यकत्री बबीता ने कहा कि सरकार ने मानदेय बढ़ाने के साथ परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा की भी चिंता की है. तीन साड़ियां मिलने से भी सुविधा होगी. इन फैसलों से सम्मान और भरोसा दोनों मिला है. मनोरमा ने कहा कि परिवार के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा से चिंता कम हुई है. राजकली ने कहा कि योगी सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की मेहनत को सम्मान दिया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें