काशी विश्वनाथ मंदिर में टला बड़ा हादसा, PAC जवान की बंदूक से चली गोली, 3 घायल
Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4B के पास तैनात PAC के एक जवान की सरकारी बंदूक से अचानक गोली चल गई. इस घटना ने वहां मौजूद लोगों को कुछ पल के लिए दहशत में डाल दिया, क्योंकि यह इलाका हमेशा कड़ी सुरक्षा के लिए जाना जाता है..
Follow Us:
Kashi Vishwanath Temple: धर्मनगरी काशी के सबसे सुरक्षित और संवेदनशील इलाकों में शामिल श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में शनिवार सुबह एक अचानक हुई घटना से हलचल मच गई. मंदिर के गेट नंबर 4B के पास तैनात PAC के एक जवान की सरकारी बंदूक से अचानक गोली चल गई. इस घटना ने वहां मौजूद लोगों को कुछ पल के लिए दहशत में डाल दिया, क्योंकि यह इलाका हमेशा कड़ी सुरक्षा के लिए जाना जाता है...
फायरिंग से नहीं हुआ बड़ा हादसा, लेकिन तीन लोग घायल
राहत की बात यह रही कि गोली सीधे किसी व्यक्ति को नहीं लगी. हालांकि, गोली चलने से उठे छर्रे पास खड़े तीन लोगों को लग गए, जिससे वे मामूली रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. अगर गोली सीधे किसी को लगती, तो स्थिति ज्यादा गंभीर हो सकती थी.
एक्शन मोड में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, PMCH के डॉक्टर सरफराज आलम को हटाया, जानें वजह
घटना के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी
जैसे ही गोली चलने की आवाज आई, आसपास मौजूद श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. लेकिन मौके पर तैनात पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने तुरंत स्थिति को संभाल लिया और इलाके को नियंत्रित कर लिया. इसके बाद घायलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर इलाज उपलब्ध कराया गया.
Varanasi, Uttar Pradesh: A bullet was accidentally fired from a PAC personnel’s service weapon near Gate No. 4 of Kashi Vishwanath Temple, injuring three people, who were later taken to the district hospital for treatment pic.twitter.com/GKAwLjQMsy
— IANS (@ians_india) July 4, 2026
अचानक कैसे चली गोली, जांच में जुटी पुलिस
यह भी पढ़ें
सूत्रों के मुताबिक, यह गोली दुर्घटनावश चली है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. सुरक्षा में तैनात जवान की बंदूक से गोली कैसे चली, इसकी जांच की जा रही है. प्रशासन इस पूरे मामले को गंभीरता से देख रहा है, क्योंकि यह घटना एक हाई सिक्योरिटी धार्मिक स्थल पर हुई है. फिलहाल पुलिस और संबंधित अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई.