‘आतंकवाद के खात्मे तक नहीं बहाल होगी सिंधु संधि’, पाक की बौखलाहट का MEA ने दिया दो टूक जवाब
MEA ने पाकिस्तान को बेहद कड़ा संदेश देते हुए कहा, ‘जब तक सीमा पार से जारी आतंकवाद पूरी तरह खत्म नहीं होता तब तक सिंधु जल समझौते से जुड़ी बातचीत या बहाली नहीं होगी.'
Follow Us:
पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान की ऐसी नस दबाई है. जिसके बाद वो बिलबिला रहा है, क्योंकि भारत ने पाकिस्तान का पानी रोका है, और बिन पानी सब सून हो चुका पाकिस्तान अब रहम की निगाहों से भारत की ओर देख रहा है, लेकिन भारत अपने रुख पर कायम है यानी खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते.
सिंधु जल समझौते को लेकर एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान को दो टूक जवाब दे दिया है. भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने पाकिस्तान को बेहद कड़ा और स्पष्ट संदेश देते हुए कहा, ‘जब तक सीमा पार से जारी आतंकवाद पूरी तरह खत्म नहीं होता तब तक सिंधु जल समझौते से जुड़ी बातचीत या इसकी सामान्य बहाली को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा.’
पाकिस्तान ने दी थी गीदड़भभकी
दरअसल, हाल ही में सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान के कुछ नेताओं ने भड़काऊ बयान दिए थे. जिसका जवाब MEA ने अपनी साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में दिया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, आतंकवाद और चर्चा दोनों एक साथ नहीं चल सकते और राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा.
#WATCH | Delhi: On the Indus Water Treaty (IWT), MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, "... India's position on the Indus Water Treaty is consistent. The IWT stands in abeyance in response to Pakistan's continued sponsorship of cross-border terrorism. Pakistan must credibly and… pic.twitter.com/ah8dDqwFju
— ANI (@ANI) July 3, 2026
उन्होंने कहा, सिंधु जल संधि पर भारत का रुख़ एक जैसा रहा है. पाकिस्तान की ओर से सीमा पार आतंकवाद को लगातार बढ़ावा देने की वजह से IWT अभी ठंडे बस्ते में है. रणधीर जायसवाल ने दो टूक कहा, पाकिस्तान को आतंकवाद को अपना समर्थन भरोसेमंद और पक्के तौर पर छोड़ना होगा.
अफगानिस्तान पर पाक की एयरस्ट्राइक का किया विरोध
प्रेस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की कड़े शब्दों में निंदा की है. रणधीर जायसवाल ने कहा,
‘भारत इस सैन्य हमले को पूरी तरह खारिज करता है, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत कई बेगुनाह नागरिकों की जान गई है.’
भारत ने संकटग्रस्त अफगान जनता के लिए अपनी मानवीय सहायता और विकास परियोजनाओं को जारी रखने की प्रतिबद्धता भी दोहराई. दरअसल, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हवाई हमलों में कई लोग मारे गए हैं. हाल ही के समय में ये संघर्ष तब और बढ़ गया जब पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान में कई जगह हवाई हमले किए.
कब निलंबित हुआ सिंधु जल समझौता?
भारत-पाकिस्तान के बीच 1960 को समझौता हुआ था. जिसमें सिंधु नदी प्रणाली के पानी के बंटवारे का प्रावधान है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने 22 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षा और पाकिस्तान की आतंक समर्थन नीति के विरोध में निलंबित कर दिया गया था. उस समय PM मोदी ने पाकिस्तान को सख्त लहजे में कहा था, खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते. टेरर और टॉक एक साथ नहीं हो सकते, आतंक और व्यापार एक साथ नहीं हो सकते. भारत आज भी अपने इसी रुख पर कायम है. जो कि विदेश मंत्रालय ने फिर एक बार दोहराया है.
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें- गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, जैश नेटवर्क से जुड़े 8 संदिग्ध गिरफ्तार