जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दिल्ली में लगे राहुल गांधी के पोस्टर, तजिंदर बग्गा ने लिखा- I Am Sorry

हाईकोर्ट में दी गई याचिका में राहुल गांधी ने कहा कि जिन टिप्पणियों पर सवाल उठाए जा रहे हैं, वे कार्तिकेय सिंह के बारे में नहीं थीं. इस अर्जी में उस बयान के लिए 'अफसोस' भी जताया गया, जिस पर मानहानि का केस चल रहा था.

Author
02 Jul 2026
( Updated: 02 Jul 2026
04:30 PM )
दिल्ली में लगे राहुल गांधी के पोस्टर, तजिंदर बग्गा ने लिखा- I Am Sorry
Image Credits: @TajinderBagga/X
Advertisement

भाजपा नेता तजिंदर बग्गा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए दिल्ली में उनके खिलाफ पोस्टर लगाए हैं. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे से जुड़े मानहानि के मामले में राहुल गांधी के माफी मांगने के बाद पोस्टरों में उन्हें 'माफीवीर' कहा गया है.

राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली में लगे पोस्टर

पोस्टरों में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को माफी मांगते हुए दिखाया गया है. पोस्टरों में एक तरफ इन्फ्लुएंसर ओरी की तस्वीर लगी है, जिस पर लिखा है 'आई एम ओरी', जबकि दूसरी तरफ राहुल गांधी की फोटो लगाई गई है, जिस पर लिखा है, 'आई एम सॉरी'.

इन पोस्टरों में नीचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान से हाल ही में मांगी गई कानूनी माफी का जिक्र किया गया है.

भाजपा नेता तजिंदर बग्गा ने बताया ‘माफीवीर’

Advertisement

भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भी शेयर किया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, "माफीवीर राहुल गांधी."

बता दें कि यह मामला 2018 में मध्य प्रदेश में एक चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी की कथित टिप्पणियों से जुड़ा है. कार्तिकेय सिंह की शिकायत के अनुसार, राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स विवाद पर बात करते हुए उनका नाम लिया था, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा.

शिकायत के बाद सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए नियुक्त भोपाल की एक अदालत ने राहुल गांधी को समन जारी किया. इसके बाद कांग्रेस नेता ने समन और मानहानि की कार्यवाही, दोनों को रद्द कराने के लिए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का रुख किया.

राहुल गांधी की टिप्पणी पर बीजेपी हमलावर

हाईकोर्ट में दी गई याचिका में राहुल गांधी ने कहा कि जिन टिप्पणियों पर सवाल उठाए जा रहे हैं, वे कार्तिकेय सिंह के बारे में नहीं थीं. इस अर्जी में उस बयान के लिए 'अफसोस' भी जताया गया, जिस पर मानहानि का केस चल रहा था.

Advertisement

यह भी पढ़ें

हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की ओर से लिखित में खेद व्यक्त करने और कार्तिकेय की ओर से उसे स्वीकार करने के बाद आपराधिक मानहानि की कार्यवाही को समाप्त करने के निर्देश दिए. हालांकि, इसके बाद भारतीय जनता पार्टी लगातार राहुल गांधी पर हमलावर है और उन्हें 'माफीवीर' बता रही है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें