×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मुहर्रम जुलूस में ‘जहरीली’ साजिश, चूहे मारने वाले जहर से भरे कैप्सूल बांट रहा था शख्स, मुंबई पुलिस ऐसे दबोचा

मुंबई के मोहर्रम जुलूस में संदिग्ध टैबलेट बांटने वाले एक शख्स को हिरासत में लिया गया है. आरोपी का नाम फैयाज प्रेमजी है. जिसके पास से 14,900 कैप्सूल बरामद किए गए हैं.

Author
27 Jun 2026
( Updated: 27 Jun 2026
08:00 PM )
मुहर्रम जुलूस में ‘जहरीली’ साजिश, चूहे मारने वाले जहर से भरे कैप्सूल बांट रहा था शख्स, मुंबई पुलिस ऐसे दबोचा
Image Source- Representative Image/Mumbai Police
Advertisement

मुंबई के भायखला इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मोहर्रम के जुलूस के दौरान लोगों के बीच संदिग्ध टैबलेट वितरित करने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है. 

घटना शुक्रवार को रे रोड स्थित भायखला क्षेत्र में आयोजित अशूरा के जुलूस के दौरान हुई. पुलिस के अनुसार, आरोपी फैयाज प्रेमजी बिना किसी चिकित्सकीय पर्ची के लोगों के बीच कैप्सूल और टैबलेट बांट रहा था. मामले का खुलासा तब हुआ, जब टैबलेट का सेवन करने वाले एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई.

कैप्सूल में जहर होने का दावा

पुलिस ने आरोपी को 14,900 कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया. आरोप है कि उसने हर कैप्सूल में करीब एक ग्राम जहर भरा था. इसके लिए 50 किलो जिंक फॉस्फाइड मंगाया था, आरोपी करीब 30 हजार जहरीले कैप्सूल बनाने की तैयारी में था, जिंक फॉस्फाइड का इस्तेमाल चूहे मारने वाली दवा बनाने के लिए किया जाता है. 

Advertisement

मुंबई पुलिस के मुताबिक टैबलेट खाने के बाद संबंधित व्यक्ति को उल्टी और बेचैनी की शिकायत हुई. सूचना मिलते ही भायखला पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया. 

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह जो टैबलेट बांट रहा था, वे सामान्य दर्द निवारक (पेनकिलर) दवाएं थीं, हालांकि पुलिस ने इस दावे को अंतिम रूप से स्वीकार नहीं किया है और टैबलेट की वास्तविक प्रकृति की जांच कराई जा रही है.

मुंबई पुलिस ने बताया कि भायखला पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते टैबलेट का आगे वितरण रोक दिया गया, जिससे किसी बड़ी घटना की संभावना टल गई. जिस व्यक्ति की तबीयत खराब हुई थी, उसे तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई. फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर है.

क्या था मकसद? 

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, फैयाज पुणे का रहने वाला है और पेंट का कारोबार करता है. DCP जयंत मीणा ने बताया, 'पूछताछ में पता चला कि आरोपी का मकसद मुहर्रम जुलूस को निशाना बनाना था. साल 2025 में ईरान और इराक भी गया था. इन यात्राओं का इस घटना से कोई लिंक है या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- ‘तुम्हारे जैसे 1000 पति रख सकती हूं…’ पत्नी की टिप्पणी को उकसावे वाली मानकर कोर्ट ने घटाई 'हत्यारे' पति की सजा

यह भी पढ़ें

पुलिस के अनुसार, पीड़ित की शिकायत के आधार पर भायखला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है और आरोपी से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह टैबलेट कहां से लाया था और उन्हें लोगों के बीच किस उद्देश्य से बांट रहा था.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें