जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

ट्रोलर्स पर कंगना रनौत ने किया पलटवार, कहा- बच्चों को वही सीख दी जिससे हमें सफलता मिली

कंगना रनौत ने कुछ युवा पीढ़ी जेन-जी और छात्र प्रदर्शनों द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित रूप से अभद्र भाषा या रील्स बनाने और विरोध प्रदर्शनों के तौर-तरीकों पर कड़ा ऐतराज जताया था.

Author
31 Jul 2026
( Updated: 31 Jul 2026
02:26 PM )
ट्रोलर्स पर कंगना रनौत ने किया पलटवार, कहा- बच्चों को वही सीख दी जिससे हमें सफलता मिली
Image Credit: IANS
Advertisement

अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने शुक्रवार को मीडिया के साथ बातचीत में ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि बच्चों को वही सलाह दी, जिसे सीखकर हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं.

कंगना रनौत का ट्रोलर्स को पलटवार

कंगना रनौत ने कहा, "देखिए, सबसे बड़ी बात ये है कि हम जिस तरह से अपनी जिंदगी जीते हैं, परिवार के बच्चों को शिक्षा देते हैं. वहीं बातें मैंने सभी को कहीं हैं, जिस चीज से हमें सफलता, समाज में सम्मान, ओहदा, दौलत और शोहरत मिली. वही बातें तो हम दूसरों के बच्चों के लिए कहते हैं. ऐसा नहीं है कि हमारे लिए कुछ और नियम हैं और दूसरों के बच्चों के लिए दूसरे.

उन्होंने अपनी बात को स्पष्टता से रखते हुए बताया कि हमने बच्चों को वही बोला, जो घर के बच्चों से कहते हैं. उन्होंने कहा, "हम सभी अपने घर के बच्चों से वही कहते हैं, जो आज आपके सामने कमरे में कह रहे हैं और अगर इससे उन्हें किसी भी तरह की आपत्ति है, तो फिर कर सकते हैं, जो उन्हें करना है. फिर, देखते हैं कि आप अपनी जिंदगी में किस मुकाम तक पहुंचते हैं. मैंने वही बोला जो अभी तक अनुभव किया है, किसी और के अनुभव की बातें तो शेयर नहीं कर सकते हैं. अगर किसी को ये बात अच्छी लगती है, ठीक है. नहीं, तो वे वह कर सकते हैं, जो उन्हें करना हो."

जेन-जी और छात्र प्रदर्शनों पर कंगना ने दिया था बयान 

Advertisement

यह भी पढ़ें

बता दें कि कंगना रनौत ने कुछ युवा पीढ़ी जेन-जी और छात्र प्रदर्शनों द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित रूप से अभद्र भाषा या रील्स बनाने और विरोध प्रदर्शनों के तौर-तरीकों पर कड़ा ऐतराज जताया था. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स और युवा वर्ग ने उन्हें घेर लिया और उनके पुराने वीडियो भी वायरल होने लगे थे. विरोध बढ़ने के बाद कंगना ने एक और वीडियो जारी कर सफाई दी कि उनका उद्देश्य पूरी पीढ़ी का अपमान करना नहीं था बल्कि केवल सड़क पर अशोभनीय व्यवहार करने वालों की आलोचना करना था.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें