जिनके नाम पर ‘दीदी’ को धर्म संकट में डाला, उन्हीं को अब बता दिया अपना बेटा, कल्याण बनर्जी ने क्यों बदले सुर?
एक दिन पहले ही कल्याण बनर्जी ने कहा था कि ममता बनर्जी को मुझे या अभिषेक में से किसी एक को चुनना होगा. उनकी ये नाराजगी इसलिए बाहर आ गई क्योंकि अभिषेक ने फर्जी साइन मामले में अपने अपना वकील बदल लिया था.
Follow Us:
Kalyan Banerjee Change Statement on Abhishek: तृणमूल कांग्रेस में मचा घमासान थमनें का नाम नहीं ले रहा है. एक-एक कर ममता बनर्जी के सांसद उनका साथ छोड़ रहे हैं तो दूसरी ओर उनके करीबी कल्याण बनर्जी ने भतीजे अभिषेक को लेकर दीदी को दोराहे पर खड़ा कर दिया था, लेकिन अब उनके सुर बदल गए हैं.
‘या तो मैं या अभिषेक बनर्जी’ की धमकी देने वाले TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने अब कहा है कि अभिषेक मेरे बेटे जैसा है. उन्होंने कहा, बेटे की सभी गलतियों को माफ करना पिता का काम होता है.
क्यों बदले कल्याण बनर्जी के सुर?
एक दिन पहले ही कल्याण बनर्जी ने कहा था कि ममता बनर्जी को मुझे या अभिषेक में से किसी एक को चुनना होगा. उनकी ये नाराजगी इसलिए बाहर आ गई क्योंकि अभिषेक ने फर्जी साइन मामले में अपने अपना वकील बदल लिया था. पहले कल्याण बनर्जी इस केस में अभिषेक के वकील थे.
कल्याण बनर्जी ने क्या-क्या आरोप लगाए?
कल्याण बनर्जी ने कहा था अभिषेक को सीनियर नेताओं का सम्मान करना नहीं आता. वे बहुत अहंकारी हैं, इसी वजह से पार्टी बर्बाद हुई है. इसके बाद अभिषेक बनर्जी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
‘कल्याण बनर्जी मुझसे बड़े है. उन्हें अपने विचार व्यक्त करने का पूरा अधिकार है. उन्होंने मुझे बचपन से देखा है, इसलिए मैं उनके खिलाफ कुछ नहीं बोलूंगा.’
वहीं, TMC में टूट को लेकर कल्याण बनर्जी ने बागियों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, बागियों को BJP की शरण में ही जाना होगा. उन्होंने कहा कि यह सब एक चाल है. ये लोग अपने क्षेत्रों के विकास का बहाना बनाते हैं, लेकिन जो लोग अपने क्षेत्र में जा तक नहीं सकते, वे क्या काम करेंगे. उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खत्म हो चुका है. मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद भी पिछले एक महीने में क्या विकास हुआ है?
यह भी पढे़ं- कौन है UP का वो ‘सिंघम’ अफसर? जिसने सीक्रेट जांच के बाद अपने ही इंस्पेक्टर को भेजा जेल, पुलिस महकमे में हड़कंप
यह भी पढ़ें
उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि BJP और पुलिस हमें परेशान कर रही है. पश्चिम बंगाल में किसी भी विपक्ष ने कभी ऐसी स्थिति का सामना नहीं किया है, जैसी हम कर रहे हैं. इस दौरान कल्याण बनर्जी ने कांग्रेस के साथ विलय की खबरों को भी खारिज कर दिया है. उन्होंने साफ कहा कि हम कांग्रेस के साथ कोई विलय नहीं कर रहे हैं.