×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सरकार समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय सवाल पूछने और आलोचना करने वालों को ही गिरफ्तार कर रही है- केजरीवाल

भारत की राजनीति में एक बार फिर सोशल मीडिया नियमों और सरकार की नीतियों को लेकर बहस तेज हो गई है. अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सोशल मीडिया पर सख्ती कर लोगों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है.

Author
11 Apr 2026
( Updated: 11 Apr 2026
09:59 PM )
सरकार समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय सवाल पूछने और आलोचना करने वालों को ही गिरफ्तार कर रही है- केजरीवाल
Image Credits: File Photo
Advertisement

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आईटी नियमों में संशोधन कर सोशल मीडिया पर सख्ती करने की तैयारी कर रही मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता बहुत तेजी से घट रही है और देश के लोग सोशल मीडिया पर अपनी निराशा और गुस्सा निकाल रहे हैं. इसलिए सरकार लोगों के गुस्से को दबाने के लिए अब सोशल मीडिया को ही कंट्रोल करने की योजना बना रही है. प्रधानमंत्री मोदी को ये समझना होगा कि लोगों के अंदर पनप रहे गुस्से के उफान को इस तरह के नियमों से नहीं दबा पाएंगे.

प्रधानमंत्री की तेजी से घट रही लोकप्रियता

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री जी की लोकप्रियता बहुत तेज़ी से गिर रही है। देश के सामने ढेरों चुनौतियां हैं, लेकिन प्रधानमंत्री जी उनका सामना करने में असमर्थ हैं. लोगों का गुस्सा हर गली हर मोहल्ले में सुनाई दे रहा है. देश का युवा सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी निराशा और गुस्से का इज़हार कर रहा है. 

Advertisement

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि समस्याओं का समाधान निकालने की बजाय सवाल पूछने वालों और सरकार की आलोचना करने वालों को गिरफ़्तार किया जा रहा है. अब सरकार ने सोशल मीडिया को ही कंट्रोल करने की योजना बना डाली है. मोदी जी को समझना होगा कि लोगों में पनप रहे गुस्से के उफान को इस तरह के नियमों से नहीं दबा पाएंगे.

भाजपा सरकार के बनाए न पुल टिकते हैं, न सड़क, न एयरपोर्ट, न बस स्टेशन- केजरीवाल

यह भी पढ़ें

अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के बडोदरा सेंट्रल बस स्टेशन का ऊपरी हिस्सा गिरने की घटना पर भाजपा सरकार को घेरा. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि वडोदरा सेंट्रल बस स्टेशन के ऊपरी हिस्से का भारी-भरकम स्ट्रक्चर टूटकर नीचे गिर गया, जिसमें दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई. भाजपा सरकार द्वारा बनाए न पुल टिकते हैं, न सड़क, न एयरपोर्ट, न बस स्टेशन.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें