देवभूमि को 1100 करोड़ की सौगात, अमित शाह ने भरी हुंकार, कहा- 2027 का BJP फिर बनाएगी सरकार
उत्तराखंड में अमित शाह ने घुसपैठियों के लिए लक्ष्मण रेखा खींच दी है. देवभूमि से उन्होंने 2027 का मुद्दा क्लियर करते हुए फिर से BJP की सरकार बनने का दावा किया.
Follow Us:
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह उत्तराखंड दौरे पर हैं. उन्होंने हरिद्वार से उत्तराखंड को बड़ी सौगात दी. उन्होंने हरिद्वार में 1100 करोड़ की योजना-परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान से भारत आए हिंदू लोगों को CAA के तहत नागरिकता दी.
भारत के नागरिक बने लोगों को अमित शाह ने बधाई दी. उन्होंने हरिद्वार में जनता को संबोधित करते हुए कहा, उत्तराखंड में धामी सरकार के 4 साल और BJP सरकार के 9 साल आज पूरे हो रहे हैं. अपने कार्यकाल में CM धामी ने एक-एक समस्या चुन-चुनकर दूर की है.
2 हजार पुलिस आरक्षीयों को नियुक्ति पत्र
इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने दो हजार पुलिस आरक्षीयों को नियुक्ति पत्र भी दिए. अपने संबोधन में अमित शाह ने दावा किया कि 2027 में उत्तराखंड में फिर BJP की सरकार बनेगी और घुसपैठियों को चुन-चुनकर देश से बाहर निकालेंगे. उन्होंने कहा, साल 2027 का उद्घाटन उत्तराखंड में BJP की सरकार बनने के साथ होगी.
#WATCH | Haridwar | Union Home Minister Amit Shah says," In 2026, BJP-NDA will form governments in West Bengal and Tamil Nadu. In 2027, the BJP will form the government for the third time in Uttarakhand." pic.twitter.com/euVSVTunbo
— ANI (@ANI) March 7, 2026
CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
CM पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि PM मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सनातन संस्कृति का जयघोष संपूर्ण विश्व में गूंज रहा है और भारत पुनः विश्व गुरु बनने की दिशा में दृढ़ता से अग्रसर है. उन्होंने कहा, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत' के सपने को पूरा करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है. नागरिकता संशोधन कानून लागू करके वर्षों से नजरअंदाज किए गए हिंदू शरणार्थियों को सम्मान और सुरक्षा का अधिकार दिया गया है. यह आपके पक्के इरादे का ही नतीजा है कि आज गुलामी की सोच वाले ब्रिटिश कानून खत्म किए जा रहे हैं और भारतीय न्याय संहिता समेत नए कानूनों को भारतीय मूल्यों के हिसाब से बनाया गया है, जहां सजा नहीं, न्याय जरूरी है.
उन्होंने कहा कि साल 2014 से पहले विश्व के अनेक देश भारत को कमजोर नजरों से देखते थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पूरा विश्व भारत की सामर्थ्य से भलीभांति परिचित हो चुका है। विभिन्न वैश्विक सम्मेलनों की सफल मेजबानी कर भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति स्थापित की है.
यह भी पढ़ें
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें