Advertisement

Loading Ad...

चंबल से आई खुशखबरी… समय से पहले घड़ियालों के 70 शावकों ने लिया जन्म, देवरी हैचरी सेंटर लाए गए थे 200 अंडे

घड़ियाल के अंडों को इकट्ठा कर सेंचुरी लाया गया था. इसके बाद अंडों में से शावक निकले. वन विभाग के अनुसार अभी अन्य अंडों से और शावक जन्म लेंगे।

Source- NMF Input
Loading Ad...

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के चंबल अभ्यारण देवरी घड़ियाल केंद्र से बड़ी खुशखबरी आई है. यहां हैचरी केंद्र पर रखे घड़ियालों के 200 अंडों में से 70 अंडों से घड़ियालों के शावकों ने जन्म लिया है. हालांकि इन अंडों में समय से पहले शावक निकले हैं. 

मुरैना से NMF NEWS के संवाददाता सन्तोष शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, घड़ियाल के अंडों को इकट्ठा कर सेंचुरी लाया गया था. इसके बाद अंडों में से शावक निकले. वन विभाग के अनुसार अभी अन्य अंडों से और शावक जन्म लेंगे।

बरौली घाट के अंडों की हैचिंग पहले क्यों होती है? 

Loading Ad...

चंबल अभ्यारण देवरी घड़ियाल सेंचुरी के हैचिंग सेंटर में हर साल की तरह इस बार भी वन विभाग के बरौली घाट और बाबू सिंह की घेर घाट से सौ - सौ अंडे कलेक्ट कर लाया गया था. इन अंडों की संख्या 200 है. जिन्हें हैचिंग के लिए देवरी के हेचरी केंद्र में रखा गया था. 

Loading Ad...

हैचिंग में तापमान में संतुलन जरूरी 

यहां शनिवार को सुबह और देर रात कुल 70 अंडों से घड़ियाल के शावकों ने जन्म लिया. घड़ियालों और जलीय जीव विशेषज्ञ और वन पाल ज्योति दंडोतिया के अनुसार बरौली घाट के अंडों से समय से पहले हैचिंग हुई. बरौली घाट चंबल नदी के ऊपर तरफ है इसलिए हमेशा इस घाट के अंडों से बच्चे पहले बाहर आते हैं. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- पथरीले रास्ते, नंगे पांव 4 KM दूर कुएं से पानी लाने को मजबूर महिलाएं... मध्य प्रदेश में मजाक बनकर रह गई PM Modi की ‘हर घर जल योजना’!

यह भी पढ़ें

सभी अंडों को कलेक्ट करते समय जहां से अंडे कलेक्ट किए हैं वहां का तापमान नापते हैं फिर उन्हें उसी तापमान पर केंद्र पर बनी हैचरी में रखा जाता है. अनुमान तापमान 25 से 30 डिग्री रहता है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...