जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमले के बाद रातभर चला पुलिस का एक्शन, 3 लोग गिरफ्तार; CM सम्राट चौधरी को लेकर क्या बोले?

पटना में खान ग्लोबल इंस्टीट्यूट के बाहर हुई फायरिंग, तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है. घटना के बाद खान सर ने पुलिस प्रशासन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सराहना करते हुए कार्रवाई को प्रभावी बताया है.

खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमले के बाद रातभर चला पुलिस का एक्शन, 3 लोग गिरफ्तार; CM सम्राट चौधरी को लेकर क्या बोले?
Image Source: IANS
Advertisement

बिहार की राजधानी पटना में बीती रात खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर हुई फ़ायरिंग की घटना से शिक्षा जगत और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के बीच चर्चा का माहौल बना दिया है. मंगलवार की रात खान ग्लोबल इंस्टीट्यूट में हुई तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है. इस पूरे घटनाक्रम के बाद खान सर ने भी पुलिस प्रशासन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की खुलकर सराहना की है.

जानकारी के अनुसार, पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में स्थित खान ग्लोबल इंस्टीट्यूट पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था. घटना के दौरान संस्थान में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की गई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और बुधवार तक तीन लोगों को हिरासत में ले लिया. बता दें कि बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद सम्राट चौधरी ने सूबे में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कड़े निर्देश और पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की खुली छूट दे रखी है.

पुलिस की जांच में तेजी, कई लोगों से पूछताछ

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में एक कोचिंग संचालक भी शामिल बताया जा रहा है. वहीं चार नामजद और करीब 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि एक स्थानीय जीएस कोचिंग संस्थान से जुड़े व्यक्ति से भी पूछताछ की जा रही है. हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से सभी नामों की पुष्टि नहीं की है. बताया जा रहा है कि जांच के दौरान पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद ले रही है. अधिकारियों का मानना है कि घटना में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है.पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके.

वर्चस्व की लड़ाई की चर्चा

Advertisement

इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं. स्थानीय स्तर पर यह कहा जा रहा है कि यह विवाद कोचिंग संस्थानों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा और वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा हो सकता है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा.

वायरल ऑडियो में पुलिस की सराहना करते सुनाई दिए खान सर

इस पूरे मामले के बाद खान सर का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस ऑडियो में वह पुलिस की कार्रवाई की जमकर तारीफ करते हुए सुनाई दे रहे हैं. वायरल ऑडियो के अनुसार, खान सर ने कहा कि रात के समय ही पुलिस ने सक्रिय होकर कार्रवाई शुरू कर दी और कई जगहों पर छापेमारी की गई. उन्होंने कथित तौर पर कहा कि पुलिस ने जिस तेजी और गंभीरता से काम किया, वह देखने लायक था. उनके अनुसार पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई थी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्वयं मौके पर निगरानी कर रहे थे। उन्होंने पुलिस को पूरे अंक देने की बात भी कही.

Advertisement

सरकार की त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

खान सर ने राज्य सरकार की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें इतनी तेज कार्रवाई की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि अवसर मिलने पर वह व्यक्तिगत रूप से सरकार के वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद करना चाहेंगे. उनके अनुसार प्रशासन ने घटना को हल्के में लेने के बजाय तुरंत कदम उठाए, जिससे छात्रों और अभिभावकों में भरोसा बढ़ा है.

यह भी पढ़ें

बहरहाल, पुलिस जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े और भी तथ्य सामने आ सकते हैं. छात्रों और शिक्षा जगत की निगाहें अब जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं, क्योंकि उसी के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस हमले के पीछे वास्तविक कारण क्या था और इसमें किन लोगों की भूमिका रही.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें